फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के ये 4 अजीब से रेस्टोरेंट, एक रेस्तरां में करनी पड़ती है गुप्त एंट्री

Wed, 19 Jun 2019 04:09 PM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : pixabay
आप जब भी घर पर बोर हो रहे होते हैं तो बाहर जाकर अपना मूड फ्रेश करते हैं। कोई कैफे जाता है तो कोई रेस्तरां में जाता है स्वादिष्ट खाने का स्वाद लेने , लेकिन सोचिए तब क्या होगा जब आप रेस्तरां में जाएं और आपको एक अंधेरे कमरे में बिठा दिया जाए या बर्फ की टेबल पर आपको खाना परोसा जाए तो कैसा महसूस होगा। आइए हम आपको बताते हैं दुनिया के अजीब से रेस्तरां, जहां की थीम आपको हैरान कर सकती है। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : social media
द यर्ट, यूएसए
अगर आप ट्रैकिंग और एडवेंचर ट्रैवलिंग के शैकीन हैं तो यह रेस्टोरेंट आपके लिए बेहतरीन जगह है। अमेरिका में मौजूद इस रेस्टोरेंट तक पहुंचने के लिए आपको घने जंगलों से होकर जाना पड़ेगा। जो लोग इस रेस्टोरेंट में  खाने जाते हैं, शेफ उनकी आंखों के सामने ही चार कोर्स मील तैयार करता है। यहां 24 लोग एक साथ बैठकर खाना खा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
demo pic
अल्ट्रावॉयलेट, चीन
यह शंघाई में मौजूद एक रहस्यमयी बिल्डिंग है, जिसका पता किसी को नहीं मालूम है। यहां हर शाम को दस मेहमानों के लिए 20 कोर्स मेन्यू होता है। जो लोग इस रेस्टोरेंट में जाना चाहते हैं उन्हें एक निर्धारित जगह पर बुलाया जाता है। उसके बाद लोगों को गुप्त तरीके से रेस्टोरेंट ले जाया जाता है। यहां के डाइनिंग हॉल में किसी तरह की कोई सजावट नहीं है। यहां जाने के लिए लोगों को चार महीने पहले बुकिंग करवानी पड़ती है। 

4 of 5
- फोटो : social media
ओपेक, यूएसए
डार्क डाइनिंग की शुरुआत सबसे पहले यूरोप में हुई थी, लेकिन ओपेक नाम से डार्क डाइनिंग वाला रेस्टोरेंट अमेरिका में भी पहुंच गया है। इस रेस्टोरेंट की खास बात यह है कि यहां आने वाले लोग अंधेरे में ही खाना खाते हैं। दरअसल, इस तीम के पीछे लोगों का यह मकसद है कि लोग उन चीजों पर ज्यादा ध्यान दें, जिसे वो सामान्य तौर पर अनदेखा कर देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : social media
चिलआउट आइस लाउंज, दुबई
अगर आपको बर्फ से प्यार है तो यह रेस्टोरेंट आ पके लिए बेस्ट जगह है। यहां फर्नीचर से लेकर सजावट तक सभी चीजें बर्फ से बनी हुई हैं। हालांकि चेयर पर एक्रेलिक पैड्स लगाए गए हैं। अगर आप को ज्यादा ठंड लगती है तो आपको भेड़ की खाल से बनी जैकेट मिल जाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें