Weird News: सदियों से लोगों के मन में सवाल है कि पहले अंडा आया या मुर्गी? वैज्ञानिकों ने इस सवाल का जवाब आखिरकार खोज लिया है। ब्रिटेन की शेफील्ड और वारविक यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों की एक पुरानी रिसर्च, जो बेहद चर्चित है, के मुताबिक, पहले मु्र्गी आई। इसकी वजह यह है कि अंडे के छिलके में मिलने वाला एक खास प्रोटीन ओवोक्लीडिन-17 (OC-17) सिर्फ मुर्गी के शरीर में बनता है।
मुर्गी का अंडा मजबूत छिलके का निर्माण करने के लिए कैल्शियम कार्बोनेट से क्रिस्टल बनाता है। इस क्रिस्टल बनाने की प्रक्रिया को तेज करने वाला प्रोटीन OC-17 सिर्फ मुर्गी की ओवरी (अंडाशय) में ही पैदा होता है। इस प्रोटीन के बिना आधुनिक मुर्गी का अंडा नहीं बन सकता।