Zara Hatke: दुनिया में कई अजीबोगरीब जीव-जंतु पाए हैं। इन्हें देखकर लोग सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर इसी धरती के हैं या किसी दूसरे ग्रह से आए हैं। आज हम कुछ ऐसे ही अजीबोगरीब जीवों के बारे में बताएंगे। इन्हें देखकर आप भी कहेंगे अरे... ये कौन सा जीव है?
लैम्प्रे मछली
यह आर्कटिक महासागर में पाई जाने वाली मछली की तरह दिखती है, जिसे देखकर कोई भी डर जाए। इस अजीबोगरीब 'मछली' को लैम्प्रे के नाम से जाना जाता है। माना जाता है कि नुकीले दांतों और लंबी जीभ वाली यह मछली एक बार किसी शिकार को पकड़ ले, तो फिर उसका बचना लगभग नामुमकिन हो जाता है। यह अपने शिकार को खाती नहीं है बल्कि उसके शरीर पर अपने दांत गड़ा कर कई दिनों तक उसके शरीर से खून और बाकी सारे जरूरी तत्व निकाल कर पीती रहती है।