हर इंसान की यही इच्छा होती है कि वो एक बड़े आलीशान घर का मालिक हो। एक ऐसा घर जहां बाहर निकलते ही एक बड़ा सा बाजार हो जिसमें जरूरत की सारी चीजें मिल जाए। स्कूल, अस्पताल, बच्चों के खेलने के लिए पार्क ये सब भी घर के आस-पास हो। मगर, ऐसे घरों की कीमत भी बहुत ज्यादा होती है। इसका कारण है कि ऐसे घरों को खरीदने के लिए लोग मुंहमांगी कीमत देने को तैयार रहते हैं। आपको जानकर बेहद खुशी होगी कि एक ऐसा ही घर ग्रेटर मैनचेस्टर के रामसबोटोम में बिक रहा है। इस घर के आस-पास वो सारी सुविधाएं मौजूद हैं जो आप चाहते हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि करोड़ों रुपए का घर लाखों रुपए में मिल रहा है। ये घर इतना सस्ता है कि खरीददार इसको लेने के लिए बेहद उत्साहित हैं, लेकिन इस घर का एक सीक्रेट है जो आपको आगे जानने को मिलेगा। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है वो सीक्रेट........