फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: इतना सस्ता बिक रहा है करोड़ों का घर, जानिए क्या है इसकी वजह

Fri, 21 Jan 2022 11:25 AM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
करोड़ों की कीमत वाला घर लाखों में- प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabey
हर इंसान की यही इच्छा होती है कि वो एक बड़े आलीशान घर का मालिक हो। एक ऐसा घर जहां बाहर निकलते ही एक बड़ा सा बाजार हो जिसमें जरूरत की सारी चीजें मिल जाए। स्कूल, अस्पताल, बच्चों के खेलने के लिए पार्क ये सब भी घर के आस-पास हो। मगर, ऐसे घरों की कीमत भी बहुत ज्यादा होती है। इसका कारण है कि ऐसे घरों को खरीदने के लिए लोग मुंहमांगी कीमत देने को तैयार रहते हैं। आपको जानकर बेहद खुशी होगी कि एक ऐसा ही घर ग्रेटर मैनचेस्टर के रामसबोटोम में बिक रहा है। इस घर के आस-पास वो सारी सुविधाएं मौजूद हैं जो आप चाहते हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि करोड़ों रुपए का घर लाखों रुपए में मिल रहा है। ये घर इतना सस्ता है कि खरीददार इसको लेने के लिए बेहद उत्साहित हैं, लेकिन इस घर का एक सीक्रेट है जो आपको आगे जानने को मिलेगा। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है वो सीक्रेट........
विज्ञापन

2 of 5
करोड़ों की कीमत वाला घर लाखों में- प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
करोड़ों की कीमत वाला ये घर मात्र 70 लाख रुपए में बेचा जा रहा है। यही कारण है कि इसको खरीदने वालों की लाइन लग रही है। मगर, जब ग्राहक इस घर को अंदर से देख रहे हैं तो खरीदने से पीछे हट जा रहे हैं। दरअसल, एक बेडरूम वाले इस घर में वैसे तो सारी सुविधाएं मौजूद हैं, लेकिन सभी चीजों को कम स्पेस में ही बना दिया गया है। एक तरह से इस घर की कम कीमत लगाकर लोगों को ठगे जाने का प्लान है। 
विज्ञापन

3 of 5
करोड़ों की कीमत वाला घर लाखों में- प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
घर के अंदर वो सारी सुविधाएं है जो एक घर में होनी चाहिए। स्प्रिंग स्ट्रीट में बने इस घर को पत्थर से बनाया गया है। शहर के बीचोंबीच सबसे व्यस्तम इलाके में घर बनाया गया है जो देखने में बहुत ही खूबसूरत है। मगर, इसके अंदर जाने पर इंसान का दम घुटने लगेगा, क्योंकि इस घर में स्पेस बहुत कम है। लोकेशन देखकर जितनी तेजी से लोग इसे खरीदने आते हैं उतनी ही तेजी से वापस भी लौट जाते हैं। 

4 of 5
करोड़ों की कीमत वाला घर लाखों में- प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वैसे इस घर के इंटीरियर की बात करें तो फर्स्ट फ्लोर में ही किचन और लिविंग एरिया बना दिया गया है। इसके पास ही सीढियां बना दी गई हैं जो बहुत ही संकरी हैं जिन्हें चढ़ने में बहुत ही कठिनाई होगी। अगर आप सीढ़ी चढ़ भी जाते हैं तो ऊपर आपको एक बेडरूम मिलेगा जो बेहद ही छोटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करोड़ों की कीमत वाला घर लाखों में- प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बनाने वाले ने जरूरत की सारी चीजें इस घर में भले बना दी हैं, लेकिन इसके बाद भी खरीदने वाला ठगा ही जाएगा। तस्वीरों में देखने पर ये घर बेहद ही खूबसूरत है, कई लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें