Weird Facts Aliens Living On Earth: दुनियाभर में कई ऐसे लोग हैं जिन्होंने एलियन और यूएफओ को देखने का दावा किया है। कई लोग दावा करते हैं कि ब्रह्मांड में एलियंस हैं, जबकि कई लोग इस दावे को खारिज करते हैं। ब्रह्मांड में एलियन के अस्तित्व को लेकर किसी भी वैज्ञानिक के पास कोई ठोस सबूत नहीं है। हालांकि आए दिन एलियन के एयरक्राफ्ट यूएफओ को देखने का दावा किया जाता है। वैज्ञानिकों की टीम सालों से अंतरिक्ष में एलियन की तलाश में लगी है, लेकिन उन्हें अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिल पाई है। अब इस बीच एक अमेरिकी प्रोफेसर ने सनसनीखेज दावा किया है जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान है।
प्रोफेसर डॉक्टर डेविड जैकब्स ने अपने दावे में कहा है कि धरती पर इंसानों की भेष में एलियंस रह रहे हैं। उनका कहना है कि वह इंसानों का अपहरण कर रहे हैं। उन्होंने अपने दावे को सही साबित करने के लिए कई तर्क भी दिए हैं। पेंसिलवेनिया की टेंपल यूनिवर्सिटी में डॉक्टर डेविड जैकब्स इतिहास के प्रोफेसर हैं। उनको यूफोलॉजी में विशेषता हासिल है। आइए जानते हैं कि अमेरिकी प्रोफेसर ने एलियंस को लेकर क्या-क्या दावे किए हैं।