फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के पांच अजीबोगरीब मुंह वाले जीव, जिन्हें देखकर कहेंगे 'ये इस दुनिया के तो लगते ही नहीं'

Tue, 01 Oct 2019 01:21 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
अजीबोगरीब मुंह वाले जीव - फोटो : Social media
यह दुनिया हर तरह के जीव-जंतुओं से भरी पड़ी है। कुछ देखने में बहुत सुंदर लगते हैं तो कुछ ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर लोग डर जाते हैं। आज हम आपको धरती पर मौजूद वैसे पांच जीवों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके मुंह देखने में बड़े ही अजीबोगरीब हैं। अब लोग इनसे डरें या ना डरें, लेकिन ये हैं तो अजीब। इन्हें देखकर आप भी कहेंगे कि ये इस दुनिया के तो लगते ही नहीं हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
स्टार नोज्ड मोल - फोटो : Social media
ये है स्टार नोज्ड मोल। इसका मुंह बड़ा ही अजीब है। इस जीव की सबसे बड़ी खूबी ये है कि यह प्रति सेकेंड 13 शिकारों की पहचान कर सकता है। इतने कम समय में इंसान मुश्किल से ही दो या तीन लोगों की पहचान कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
प्लेटिपस - फोटो : Social media
बत्तख जैसी चोंच और ऊदबिलाव जैसी पूंछ वाले इस जीव का नाम है प्लेटिपस, जो ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। प्लेटिपस की सबसे बड़ी खूबी ये है कि यह पानी के भीतर भी सांस लेकर जिंदा रह सकता है।  

4 of 6
शोबिल पक्षी - फोटो : Social media
अगर आपने रामायण देखी हो तो आपको जटायु की चोंच तो याद ही होगी। इस जीव की चोंच भी कुछ ऐसी ही होती है। शोबिल नाम का यह पक्षी मध्य अफ्रीका के उष्णकटिबंधीय इलाके में पाया जाता है। यह बिजली की रफ्तार से अपने शिकार पर झपट्टा मारता है और उसे अपनी चोंच में ऐसे दबाता है कि फिर वो भागने के लायक नहीं होता। 
विज्ञापन

5 of 6
स्पूनबिल पक्षी - फोटो : Social media
इस पक्षी का नाम है स्पूनबिल। इसकी चोंच बिल्कुल एक चम्मच की तरह लगती है, शायद इसीलिए इसका नाम ऐसा रखा गया है। स्पूनबिल अपनी धारदार चोंच से शिकार को ऐसे पकड़ता है कि उसका बच पाना नामुमकिन होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हमिंग बर्ड - फोटो : Social media
ये है हमिंग बर्ड। यह दुनिया का सबसे छोटा पक्षी है और इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि यह विपरीत यानी पीछे की दिशा में भी उड़ सकता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि तलवार जैसी इसकी चोंच इसके पूरे शरीर से भी लंबी होती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें