फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 लाख से कम कीमत में मिल रही हैं इंडिया की देसी ‘सुपर’ कारें

Mon, 14 Jan 2019 03:50 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
TAMO RaceMo Sports car
अगर आप स्पोर्ट्स कार ढूंढ रहे हैं, तो इसके लिए कहीं विदेश जाने की जरूरत नहीं हैं बल्कि भारतीय कंपनियां ही अपनी पॉपुलर हैचबैक्स का स्पोर्ट्स वर्जन उतार रही हैं। ये कारें न केवल आम कारों के मुकाबले ज्यादा तेज दौड़ती हैं, बल्कि कम आरपीएम पर ज्यादा बीएचपी भी देती है। हम आपको बता रहे हैं 10 लाख से कम कीमत वाली देसी स्पोर्ट्स परफॉरमेंस कारों के बारे में...
 
विज्ञापन

फिएट पुंटो अबार्थ

2 of 7
Fiat punto abarth
इटैलियन कारमेकर फिएट दुनियाभर में अपनी स्पोर्ट्स कारों के लिए मशहूर है। फिएट पुंटो अबार्थ पूरी तरह से रोड स्पोर्ट कार है, जो माज्ञ 8.8 सेकेंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। अबार्थ को खासतौर पर भारतीय सड़कों के लिए तैयार किया गया है। इसमें 1368 सीसी का 16 वाल्व टी-जेट पेट्रोल इंजन लगा है, जो 5500 आरपीएम पर 145 एचपी की हॉर्स पॉवर और 2000-4000 आरपीएम पर 212 का टॉर्क देता है। अबार्थ में 5 स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स दिया गया है।
पुंटो अबार्थ की एक्स-शोरूम कीमत 9.65 लाख रुपए है।
विज्ञापन

मारुति बलेनो आरएस

3 of 7
baleno
मारुति सुजुकी बलेनो स्टैंडर्ड वर्जन के अलावा रोड स्पोर्ट वर्जन में भी आती है। बलेनो आरएस की खासियत है कि यह इसमें 1.0 लीटर का बूस्टरजेट पेट्रोल इंजन लगा है, जो 5500 आरपीएम पर 101 बीएचपी और 1700 आरपीएम पर 150 एनएम का टॉर्क देता है। बलेनो आरएस 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है। आरएस में फ्रंट और रिअर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।
मारुति सुजुकी बलेनो आरएस की एक्स-शोरूम कीमत 8.53 लाख रुपए है।
 

फॉक्सवैगन पोलो जीटी टीडीआई

4 of 7
volkswagen polo gti
जर्मन कारमेकर फॉक्सवैगन ने रेसिंग का शौक रखने वालों के लिए अपनी पॉपुलर हैचबैक पोलो का पोलो जीटी वर्जन उतार रखा है। पोलो जीटी पेट्रोल और डीजल दोनों वैरियंट में आती है। पोलो जीटी टीडीआई में 1.5 लीटर का 4 सिलेंडर डीजल इंजन लगा है, जो 1500 से 2500 आरपीएम पर 110 पीएस की पॉवर और 250 एनएम का टॉर्क देता है। जबकि 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 105 पीएस की पॉवर और 175 एनएम का टॉर्क देता है। पोलो जीटी 7 स्पीड डीएसजी ऑटोमैटिक गिअरबॉक्स के साथ आती है।
पोलो जीटी के पेट्रोल और डीजल वैरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 9.39 लाख रुपए है।
 
विज्ञापन

टाटा टियागो जेटीपी

5 of 7
Tata Tiago JTP
वहीं टाटा की पॉपुलर हैचबैक टियागो भी रेसिंग एडिशन के साथ आती है। टाटा टियागो जेटीपी में 1.2 लीटर का टर्बोचार्ज्ड 3 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 5000 आरपीएम पर 114 पीएस की पॉवर और 2000 से 4000 आरपीएम पर 150 एनएम का टॉर्क देता है। टियागो का रेसिंग एडिशन 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। टियागो जेटीपी का व्हीलबेस 2400 एमएम का है।
टाटा टियागो जेटीपी की कीमत 6.39 लाख रुपए है।
 
विज्ञापन

टाटा टिगोर जेटीपी

6 of 7
tata tigor jtp
टियागो जेटीपी की तरह टाटा टिगोर जेटीपी में वही इंजन लगा है। टिगोर में 1199 सीसी का टर्बोचार्ज्ड 3 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 5000 आरपीएम पर 114 पीएस की पॉवर और 2000 से 4000 आरपीएम पर 150 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं टिगोर जेटीपी का व्हीलबेस 2450 एमएम का है, जबकि ग्राउंड क्लीयरेंस 166 एमएम का है।
टाटा टिगोर जेटीपी की कीमत 7.49 लाख रुपए है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मारुति स्विफ्ट आरएस

7 of 7
maruti swift sports
हाल ही में टोक्यो ऑटो सैलून 2019 में सुजुकी स्विफ्ट का स्पोर्ट्स वर्जन दिखाई दिया था। हालांकि कंपनी भारत में इस वर्जन को लॉन्च नहीं करेगी, क्योंकि अगर यह यहां लॉन्च होती है, तो इसकी कीमत तकरीबन 25 लाख होगी और मारुति इतनी महंगी कार लॉन्च नहीं करेगी। वहीं मारुति इस साल स्विफ्ट का रोड स्पोर्ट यानी आरएस वर्जन लॉन्च करेगी, जिसमें 1.0 लीटर का पेट्रोल टर्बो इंजन लगा हो सकता है, जिसे मारुति के नेक्स्ट जेनरेशन HEARTECT प्लेटफॉर्म पर डेवलेप किया जाएगा, जो 104 पीएस की पॉवर और 150 एनएम का टॉर्क देगा।
मारुति इसकी कीमत 8 लाख रुपए के आसपास रख सकती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें