Weather IMD Alert: बीते समय में वैज्ञानिकों के लिए भी मौसम पहेली बन चुका है। कभी अचनाक तेज आंधी-तूफान, कभी बारिश और कभी आलोवृष्टि हो रही है। भारत के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है, कहीं पर हीटवेव और भीषण गर्मी से लोगों की हालत खराब हो रही है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में दोपहर में घर से निकलना मुश्किल हो गया है। सबसे हैरान करने वाली बात है कि अप्रैल में ही लोगों को भीषण गर्मी का करना पड़ा, तो अचानक मौसम में ऐसा बदलाव हुआ है कि लोगों को फरवरी वाली ठंड महसूस होने लगी।
पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में तापमान सामान्य से काफी नीचे पहुंच गया था। राजधानी दिल्ली में अप्रैल में जब तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहता था, उस दौरान 21 डिग्री तक पहुंच गया था। मई की शुरुआत में भी आंधी-तूफान और ओलावृष्टि देखने को मिली, जबकि इस महीने में भीषण गर्मी पड़ती है। मौसम प्रणाणी में होने वाला यह बदलाव दुनिया की चिंता बढ़ा रहा है।