पुतिन को ‘पागल’ बताने वाली रूसी मॉडल की मिली लाश
- फोटो : instagram/ gretta.vedler
रूसी मॉडल ने अपने पोस्ट में पहले ही आशंका जताई थी कि उसकी हत्या की जा सकती है। उसने अपनी पोस्ट में लिखा था कि रूस की अखंडता बचाए रखने की वजह से एक दिन मेरा ट्रैजिक अंत होगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व प्रेमी दिमित्री कोरोविन ने ही ग्रेटा वेडलर हत्या की थी। दिमित्री कोरोविन ने स्वीकार किया था कि मॉस्को में पैसे को लेकर दोनों के बीच बहस हुई थी जिसके बाद उसने वेडलर का गला घोंट दिया था। इसका पुतिन को लेकर उसके राजनीतिक विचारों से कोई लेना-देना नहीं है।