यूं तो पुलिसवालों को देख खूंखार अपराधियों की भी हवा टाइट हो जाती है, लेकिन इन दिनों एक बंदर ने पुलिस अधिकारी की जान आफत में डाल दी है। मीडिया में आई खबरों की मानें तो ये मामला उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले का है, जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल होना बनता भी है क्योंकि यह बंदर थाने के अंदर पहुंचते ही सीधे थाना प्रभारी के कंधे पर जा बैठा।