फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: बाढ़ के पानी में तैरता दिखा विशालकाय प्राचीन जीव! वीडियो देखकर लोगों के उड़े होश

Sat, 07 Dec 2024 05:12 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में एक अजगर बाढ़ के पानी में फंसा हुआ दिख रहा है और दावा किया जा रहा है कि उसने एक कुत्ता निगल लिया है। अजगर के सिर के पास दिख रहे बड़े उभार को देखकर यह दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
1 of 1
बाढ़ के पानी में तैरता दिखा विशालकाय प्राचीन जीव! - फोटो : facebook
Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर हैरान करने वाले वीडियो देखने को मिलते हैं। इन वीडियो को देखकर लोगों को अपनी आंखों नहीं होता है। लोगों के मन में सवाल खड़ा होता है कि आखिर क्या यह सच है? अब इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक अजीबोगरीब जीव दिखाई दे रहा है। दिख रहा है जीव किसी प्राचीन विशालकाय जीव की तरह नजर आ रहा है। 

जब लोगों ने वायरल वीडियो को गौर से देखा और सच्चाई का पता चला, तो लोगों के होश उड़ गए। लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। साथ ही इसको लेकर कई तरह की बातें की जा रही हैं। दरअसल, यह थाइलैंड के पट्टानी प्रांत में आई विनाशकारी बाढ़ का है। बाढ़ के पानी के बीच एक विशालकाय अजगर का यह वीडियो है। 

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

वीडियो में एक अजगर बाढ़ के पानी में फंसा हुआ दिख रहा है और दावा किया जा रहा है कि उसने एक कुत्ता निगल लिया है। अजगर के सिर के पास दिख रहे बड़े उभार को देखकर यह दावा किया जा रहा है। अब सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है कि क्या यह वास्तविक है या एआई से बनाया गया है। 

Unique Village: इस गांव में दहेज और मोबाइल फोन पर है बैन, यहां के नियम और कानून जानकर हो जाएंगे हैरान

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक पर @Muhammadsabri Abdurrahman नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। इसमें अजगर उल्टा पड़ा नजर आ रहा है, जैसे वह फंस गया हो। उसका सिर पानी के अंदर है और वह धीरे-धीरे हिल रहा है। 



पानी में उसका विशालकाय शरीर दिख रहा है। ऐसा लग रहा है कि वह कोई प्राचीन काल का जानवर हो। वीडियो के आखिरी में सड़क और बगल की एक बाउंड्री दिखती है। इसके बाद भी कुछ लोगों को यह दृश्य नकली लग रहा है। 

Santa Claus: वैज्ञानिकों ने 1700 साल बाद बनाया सांता क्लॉज का असली चेहरा, आप भी देखिए तस्वीरें

वीडियो को लेकर लोगों के अलग-अलग दावे

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर कई लोगों के कमेंट किया है। उनका कहना है कि यह वीडियो पूरी तरह से एआई से बनाया गया है। अजगर हिल तो रहा है, लेकिन आगे क्यों नहीं बढ़ रहा? एक शख्स का कहना है कि मैं शुरू हैरान हो गया, लेकिन बार-बार देखने पर शक हो रहा है। हालांकि, कई लोगों ने इसे वास्तविक होने का दावा किया है। एक शख्स का कहना है कि मुझे लगता है अजगर मर रहा है और वह उल्टा पड़ा है। वह बेहद धीमीं हरकतें कर रहा है। शायद एआई नहीं है।

(यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर बनाई गई है और amarujala.com वायरल वीडियो के दावे और वास्तविकता की पुष्टि नहीं करता है) 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें