फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: छत पर खड़ी होकर बरात देख रही थीं महिलाएं, तभी हुआ कुछ ऐसा, वायरल वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Fri, 02 May 2025 03:33 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के अमेठी का है। यहां पर मंगलवार को शादी थी, जिसमें काफी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे। हालांकि, इस दौरान कुछ ऐसा होता है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 
विज्ञापन
1 of 1
छत पर खड़ी होकर बरात देख रही थीं महिलाएं, तभी हुआ कुछ ऐसा, वायरल वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे - फोटो : अमर उजाला
Viral Video: सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इंटरनेट पर शादी के वीडियो भरे पड़े हैं। इनमें डांस से लेकर पंडित जी के गुस्से तक वीडियो शामिल हैं। अब इस बीच शादी के एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपके होश उड़े जाएंगे।

यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के अमेठी का है। यहां पर मंगलवार को शादी थी, जिसमें काफी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे। हालांकि, इस दौरान कुछ ऐसा होता है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

दरअसल, उत्तर प्रदेश के अमेठी में शादी में बरात देखने के लिए गांव की महिलाएं और पुरुष इकट्ठा हुए थे। इस दौरान कुछ महिलाएं मकान के छज्जे पर खड़ी होकर बरात देख रही थीं। इस दौरान मकान का जर्जर छज्जा रेलिंग सहित भरभराकर गिर गया।

वीडियो देखने के लिए यहां पर करें क्लिक...

Viral Video: नाई ने विदेशी शख्स को ठगा, बाल काटने के मांग लिए 1800 रुपये और फिर हुआ कुछ ऐसा...; देखें वीडियो

इस हादसे में एक पांच साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि 35 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों में ज्यादातर महिलाएं और किशोरियां हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना अमेठी के मुंशीगंज क्षेत्र के सीतारामपुर मजरे बाहापुर की है। गांव निवासी पूजा श्रीवास्तव की शादी थी। अब रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। 

Viral Video: युवकों ने रील बनाने के लिए अपनी जिंदगी को दांव पर लगाया, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

बरात अयोध्या जिले के मिल्कीपुर, कुमारगंज से आई थी। रात लगभग 11:30 बजे द्वारपूजा की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान आसपास की महिलाएं और बच्चे बरात देखने के लिए छत के छज्जे पर खड़े थे। भीड़ अधिक होने से जर्जर छज्जा रेलिंग समेत टूट गया, जिसकी वजह से यह बड़ा हादसा हुआ। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें