फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: आर्टिस्ट की कलाकारी का सोशल मीडिया हुआ दीवाना, तैरती बर्फ पर बना दिया महिला का खूबसूरत चित्र

Mon, 06 Feb 2023 02:56 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

आर्टिस्ट तैरती बर्फ पर एक चित्र (पोर्ट्रेट) बना रहा है जो बेहद खूबसूरत है। आर्टिस्ट द्वारा बर्फ पर बनाए गए चित्र में एक महिला नजर आ रही है। आर्टिस्ट के इस आर्ट को देखकर हर कोई हैरान है।
विज्ञापन
आर्टिस्ट की कलाकारी का सोशल मीडिया हुआ दीवाना - फोटो : Instagram/david_popa_art
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जिनके अंदर अद्भुत टैलेंट और हुनर है। सोशल मीडिया पर लोग आए दिन अपनी हुनर की वजह से छाए रहते हैं। इनके कुछ वीडियो और तस्वीरें इतनी कमाली की होती हैं कि उनसे नजर नहीं हटती है। अब इन दिनों सोशल मीडिया पर एक आर्टिस्ट की कलाकारी ने लोगों को दीवाना बनाया हुआ है जिसे देखकर आपकी नजरें ठहर जाएंगी। 

विज्ञापन


दरअसल आर्टिस्ट पानी पर तैर रही बर्फ की चादर पर एक चित्र (पोर्ट्रेट) बना रहा है जो बेहद खूबसूरत है। आर्टिस्ट द्वारा बर्फ पर बनाए गए चित्र में एक महिला नजर आ रही है। आर्टिस्ट के इस आर्ट को देखकर हर कोई हैरान है। सोशल मीडिया पर लोग आर्टिस्ट की खूब तारीफ कर रहे हैं। 

इस वायरल वीडियो में आर्टिस्ट के अनोखे हुनर ने लोगों के ध्यान को अपनी तरफ खींचा है। वीडियो में शख्स अनोखा कारनामा करते हुए पेंटिंग कर चित्र बनाया रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स पानी पर तैरती बर्फ की चादर पर कोयले के जरिए महिला का पेंटिंग कर खूबसूरत चित्र बना रहा है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इंटरनेट पर वायरल यह वीडियो दक्षिणी फिनलैंड का है। वीडियो में नजर आ रहे इस आर्टिस्ट का नाम डेविड पोपा है जिसके आर्ट ने लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर david_popa_art नाम के अकाउंट से इस वीडियो को पोस्ट किया गया है। इस वीडियो को यूजर्स बार-बार देख रहे हैं और पसंद कर रहे हैं। अभी तक इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं जबकि 24 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। 

Bull Viral Video: क्या आपने कभी देखा है तीन सींग वाला सांड? वायरल वीडियो ने लोगों के उड़ाए होश
 

Weird News: परिजनों के अंतिम संस्कार के राख को सूप बनाकर पीते हैं यहां के लोग, जानिए क्या है अजीबोगरीब परंपरा

इस वीडियो में पानी पर तैर रही बर्फ पर आर्टिस्ट चित्र बनाता हुआ नजर आ रहा है। इस अनोखी आर्ट का सोशल मीडिया पर लोग दीवाना हो गए। इस कलाकार की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें