फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Optical Illusion: इस तस्वीर में छिपी है तितली, क्या आप 60 सेकेंड में खोज लेंगे? 99 फीसदी लोग हो चुके हैं फेल

Sat, 15 Oct 2022 04:51 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इस तस्वीर में छिपी है तितली - फोटो : Twitter
Optical Illusion: इंटरनेट पर वायरल होने वाली ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें (Optical Illusion Photos) ज्यादातर लोगों को कन्फ्यूज कर देती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर कई रोचक ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें देखने को मिलती हैं। किसी तस्वीर में छिपी चीजों को खोजना होता है, तो किसी में दो तस्वीरों के बीच अंतर बताना होता है। आज हम आपके लिए ऑप्टिकल इल्यूजन की ऐसी ही तस्वीर लेकर आए हैं जिसमें आपको तितली को खोजना है। 
अगर आप खुद को जीनियस मानते हैं तो 60 सेकेंड के अंदर इस तस्वीर में तितली को खोजकर दिखाइए। 

ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों में छिपी पहेली को हल करने में लोगों के दिमाग की अच्छी खासी कसरत हो जाती है। आप अपने दिमाग का जितना इस्तेमाल करते हैं वह उतना ही तेज होता है। आप अपने दिमाग की कसरत के लिए पहेलियों को सुलझा सकते हैं, पजल्स को साॅल्व कर सकते हैं और ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर के टास्क को पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
इस तस्वीर में छिपी है तितली - फोटो : Twitter

सोशल मीडिया वायरल होने वाली ऑप्टिकल इल्यूजन फोटोज (Optical Illusion Photo) और इनमें मिले टास्क को सॉल्व करना लोगों को पसंद आता है। हालांकि ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों को देखने के बाद ज्यादातर लोगों का दिमाग घूम जाता है। आंखों को धोखा देने वाली इन तस्वीरों में छिपी चीजें हमारी आंखों के सामने ही होती हैं, लेकिन हमें नजर नहीं आती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
इस तस्वीर में छिपी है तितली - फोटो : Twitter
ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion ) वाली तस्वीरें देखने में बेहद साधारण लगती हैं, लेकिन ज्यादातर लोगों को कन्फयूज कर देती हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर को ऑप्टिकल इल्यूजन का बिल्कुल सटीक उदाहरण मान सकते हैं। इस तस्वीर में सूरजमुखी के फूलों के बीच तितली छिपी है जिसे आपको खोजना है। इस खोजने के लिए आपके पास 60 सेकेंड का समय है। अगर आपकी आंखें बाज की तरह है तो कुछ ही सेकेंड में तितली को खोज लेंगे। 

Optical Illusion Test: अगर हिम्मत है तो इस तस्वीर में छिपे भालू को खोजकर दिखाएं, पता चलेगा कितने जीनियस हैं आप

4 of 5
इस तस्वीर में छिपी है तितली - फोटो : Twitter

इस वायरल तस्वीर में बहुत सारे सूरजमुखी के फूल दिख रहे हैं। सूरजमुखी फूलों के बीच कुछ जीव भी दिख रहे हैं और इन्हीं के बीच तितली छिपी है। दिमाग को उलझा देने वाली इस तस्वीर में छिपी तितली को खोजने में ज्यादातर लोग फेल हो चुके हैं। इस तस्वीर में तितली को इस तरह छिपाया गया है कि वह लोगों को नजर नहीं आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस तस्वीर में छिपी है तितली - फोटो : Twitter

ऑप्टिकल इल्यूजन फोटोज (Optical Illusion Viral Photo) को देखने के बाद हम लोगों में से अधिकतर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। ऐसी तस्वीरों को देखने के बाद तेज दिमाग वाले लोगों की आंखें भी धोखा खा जाती हैं। अगर आप किसी का आईक्यू लेवल टेस्ट करना चाहते हैं, तो उसके लिए यह तस्वीर बिल्कुल परफेक्ट है।  अभी भी आप तितली को नहीं खोज पाए हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपके लिए तस्वीर लेकर आए हैं जिसमें आप तितली को आसानी से देख सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें