फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Third World War: तीसरा विश्व युद्ध हुआ तो अंजाम क्या होगा? भविष्यवाणी सुनकर कांप जाएंगे पुतिन और जो बिडेन

Sat, 15 Oct 2022 02:02 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तीसरा विश्व युद्ध हुआ तो अंजाम क्या होगा? - फोटो : iStock
Third World War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग ने खतरनाक रूप ले लिया है। इन दोनों के बीच होने वाले युद्ध ने दुनिया के देशों को दो गुटों में बांट दिया है। युद्ध ने इतना खतरनाक रूप ले लिया है कि तबाही मचाने वाले परमाणु बम की धमकियां दी जा रही हैं। अंतराष्ट्रीय संस्थाओं की तरफ से शांति की अपील की जा रही है, लेकिन हालात को देखकर लग नहीं रहा है कि दुनिया में फैली अशांति जल्द शांति का रूप लेगी। अब डर है कि अगर इसी तरह तनाव बढ़ता गया है, तो कहीं तीसरा विश्व युद्ध शुरू न हो जाए। बीते दिनों में दुनिया के कई नेता तीसरे विश्व युद्ध की आशंका जाहिर कर चुके हैं। 

बाबा वेंगा (Baba Vanga Predictions) और नास्त्रेदमस (Nostradamus Predictions) जैसे दुनिया के प्रसिद्ध भविष्यवक्ताओं ने भी तीसरे विश्व युद्ध की भविष्यवाणी की थी। नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की थी कि साल 2023 में तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो सकता है। बाबा वेंगा ने भी तीसरे विश्व युद्ध और परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की भविष्यवाणी की थी। 
विज्ञापन

2 of 5
तीसरा विश्व युद्ध हुआ तो अंजाम क्या होगा? - फोटो : iStock
दरअसल यूट्यूब पर एक मशहूर चैनल ने भविष्यवाणी की है कि तीसरे विश्व युद्ध का दुनिया पर क्या असर पड़ेगा? इस वीडियो को देखने के बाद पुतिन समेत दुनिया के लोगों के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। अगर तीसरा विश्व युद्ध शुरू होता है, तो इसका परिमाण दुनियाभर को भुगतना पड़ेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
तीसरा विश्व युद्ध हुआ तो अंजाम क्या होगा? - फोटो : iStock
यूट्यूब चैनल पर बताया गया है कि अगर तीसरा विश्व हुआ तो धरती से इंसान खत्म हो जाएगा। अगले लाखों साल तक धरती इंसानों के रहने लायक नहीं रहेगी। इसके अलावा और भी कई डरावनी भविष्यवाणियां की गई हैं। 

Ajab-Gajab: छात्र ने शादी पर लिखा ऐसा निबंध, टीचर ने बुलाया मिलने के लिए, लोग बोले- मेडल मिलना चाहिए

4 of 5
तीसरा विश्व युद्ध हुआ तो अंजाम क्या होगा? - फोटो : iStock
यूट्यूब चैनल की तरफ से भविष्यवाणी में बताया गया है कि आसमान से सभी सैटेलाइट नष्ट होकर नीचे गिर जाएंगे। सभी जंगल जलकर खत्म हो जाएंगे और दुनिया में न्यूक्लियर विंटर शुरू हो जाएगा। तीसरे विश्व युद्ध के दौरान धरती के हर इंसान की मौत हो जाएगी। चैनल की तरफ से यह बताया गया है कि दुनिया के लिए परमाणु बम का इस्तेमाल कितना खतरनाक साबित हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तीसरा विश्व युद्ध हुआ तो अंजाम क्या होगा? - फोटो : iStock

यूट्यूब चैनल पर ‘Why You Wouldn't Survive World War 3’ नाम के वीडियो में दुनिया के शहरों पर परमाणु बम हमले के असर को दिखाया गया है। इस हमले की वजह से करोड़ों लोगों की मौत हो जाती है। इस युद्ध में बचे लोग भी धीरे-धीरे मौत के मुंह में समा जाएंगे। अगर तीसरा विश्व युद्ध शुरू हुआ तो दुनिया से इंसान का खात्मा हो जाएगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें