फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Optical Illusion: इस तस्वीर में छिपे हैं तीने केले, 99 फीसदी लोग खोजने में हो चुके हैं फेल, क्या आप खोज लेंगे

Tue, 22 Nov 2022 12:23 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तस्वीर में छिपे हैं तीने केले - फोटो : instagram/thedudolf
Optical Illusion: सोशल मीडिया पर इन दिनों ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें (Optical Illusion Photos) अक्सर देखने को मिलती हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद हमारा दिमाग घूम जाता है। आप्टिकल इल्यूजन क्विज गेम ( Optical Illusion Quiz Game) खेलना लोगों को पसंद आता है। इन तस्वीरों में कोई न कोई चीज छिपी होती है जिसे खोजना होता है। इससे दिमाग की अच्छी खासी कसरत हो जाती है। 

इस तरह की तस्वीरों में चीजों को ऐसे छिपाया जाता है कि उन्हें खोजना बेहद मुश्किल होता है। अब एक बार फिर ऐसी ही तस्वीर वायरल हो रही है जिसे ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Photo) का बिल्कुल सटीक उदाहरण माना जा सकता है। आज हम जिस फोटो को लेकर आए हैं उसमें तीन केले रखे गए हैं जिन्हें आपको खोजना है। अब आप इस वायरल तस्वीर में गौर से देखिए और बताइए कि केले कहां पर रखे गए हैं। केलों को खोजने के लिए एक निर्धारित समय दिया गया है। अगर आप इस समय सीमा के भीतर तीनों केले खोज लेते हैं, तो माना जाएगा कि आप जीनियस हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
तस्वीर में छिपे हैं तीने केले - फोटो : instagram/thedudolf
ऑप्टिकल इल्यूजन में चीजें हमारी आंखों के सामने ही होती हैं, लेकिन आसानी से नजर नहीं आती हैं। इस ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर के साथ भी कुछ ऐसा ही है। तस्वीर में तीनों केले इस तरह से छिपाए गए हैं कि एड़ी चोटी का जोर लगाने के बाद लोगों को नजर नहीं आ रहे हैं। अब देखना है कि आप इस तस्वीर में तीनों केले खोज पाते हैं या नहीं। इन्हें खोजने के लिए 15 सेकेंड का समय दिया गया है।  
विज्ञापन

3 of 5
तस्वीर में छिपे हैं तीने केले - फोटो : instagram/thedudolf
ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें लोगों को भ्रम में डाल देती हैं। इन फोटोज को देखने के बाद ऐसा लगता है कि हमारी आंखों को धोखा हो रहा है। कई बार इन तस्वीरों को देखने के बाद लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। अगर आपको किसी का आईक्यू लेवल टेस्ट लेना है, तो उसके लिए भी यह तस्वीर बिल्कुल सटीक है। अगर आप इस तस्वीर में तीनों केले दिए गए समय के अंदर खोज लेते हैं, तो जीनियस माने जाएंगे। 

4 of 5
तस्वीर में छिपे हैं तीने केले - फोटो : instagram/thedudolf
यह वायरल तस्वीर ने लोगों के दिमाग को घूमा कर रख दिया है। इस तस्वीर को देखकर आपको बताना है कि केले कहां-कहां पर रखे हैं। बाज की नजर रखने वाले लोग भी इस तस्वीर को देखने के बाद भी कन्फ्यूज हो चुके हैं। कई लोगों का कहना है कि इस तस्वीर में केले है ही नहीं। सिर्फ एक फीसदी लोग ही केलों को खोज पाए हैं।

Google Doodle: गूगल ने डूडल बनाकर जियोलॉजिस्ट मैरी थार्प को किया याद, बनाया था समुद्र तल का पहला वर्ल्ड मैप
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तस्वीर में छिपे हैं तीने केले - फोटो : instagram/thedudolf
अगर आप अभी भी इस तस्वीर में केले को खोज नहीं पाए हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हमने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें आप आसानी से केलों को देख सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें