फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Richest Village In World: दुनिया में सबसे अमीर है भारत का ये गांव, हर किसी के खाते में हैं लाखों रुपये

Mon, 24 Oct 2022 12:52 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दुनिया में सबसे अमीर है भारत का ये गांव - फोटो : iStock
Richest Village In World: दुनिया में कई बेहद अनोखी जगहे हैं जिनके बारे में बहुत कम लोगों को पता होता है। क्या आपको पता है कि दुनिया का सबसे अमीर गांव कहां पर है? बहुत कम लोगों को ही पता होगा कि दुनिया का सबसे अमीर गांव भारत में स्थित है। गुजरात के कच्छ में यह गांव है जिसका नाम माधापर है। इस गांव की अनोखी कहानियां हैं जिनके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। 

भारत के इस गांव में रहने वाले लोग शहरों और कस्बों में रहने वाली देश की आधी जनसंख्या से अधिक अमीर हैं। इसकी वजह से दुनिया के सबसे अमीर गांवों में इसका नाम शामिल है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस गांव में 76 सौ ज्यादा घर हैं और 17 बैंक हैं। इस गांव में सभी मकान पक्के हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक,माधापर गांव के लोगों के करीब पांच हजार करोड़ रुपए बैकों में जमा हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Richest Village In World - फोटो : Richest Village In World
गुजरात के कच्छ जिले में कुल अट्ठारह गांव मौजूद हैं जिनमें माधापर भी शामिल है। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि गांव के हर शख्स के खाते में 15 लाख रुपये जमा हैं। इस गांव में बैंक के साथ ही अस्पताल, झील, पार्क और मंदिर हैं। यहां गौशाला भी बनाई गई है। 
विज्ञापन

3 of 5
Richest Village In World - फोटो : Richest Village In World
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस गांव के आधे से अधिक लोग लंदन में रहते हैं। 1968 में लंदन में माधापर विलेज एसोसिएशन नाम का एक संगठन बनाया गया है। इसके अलावा गांव का एक कार्यालय भी खोला गया था। इस कार्यालय को खोलने का मकसद था कि ब्रिटेन में रह रहे सभी माधापर गांव के लोगों की किसी न किसी सामाजिक कार्यक्रम के बहाने मुलाकात होती रहे। 

4 of 5
Richest Village In World - फोटो : Richest Village In World
इस गांव में स्कूल-कॉलेज और अस्पताल में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस गांव के अमीर होने के पीछे की वजह यह है कि ज्यादातर लोग विदेशों में नौकरी करते हैं। कुछ लोगों ने कई साल विदेशों में रहने के बाद यहां आकर अपना व्यापार शुरू कर दिया और अब खूब कमाई कर रहे हैं। 

Diwali 2022: भारत में इन जगहों पर नहीं मनाया जाता है दिवाली का त्योहार, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Richest Village In World - फोटो : Richest Village In World

1990 के दशक में तकनीक का जमाना आने के बाद माधापार गांव देश का सबसे हाइटेक गांव बन गया। अगर गांव के सभी लोगों की संपत्ति का ब्यौरा निकाला जाया तो माधापार दुनिया के सबसे अमीर गांवों में शामिल है। इस गांव के 92,000 लोगों के बैंकों में 5000 करोड़ रुपये जमा हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें