फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिजोरम में प्रिंसिपल के सामने फफक कर रो पड़ीं छात्राएं

Thu, 20 Jun 2019 06:35 PM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : youtube
सामान्य तौर पर बहुत सारे छात्रों और शिक्षकों के बीच की आपसी संबंध ज्यादा मधुर नहीं होता है। लेकिन एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपकी भी आंखें छलक सकती हैं। दरअसल, आइजोल में सरकारी मिजो हाई स्कूल के प्रिंसपल के विदाई का कार्यक्रम था, जिसमें मौजूद सभी छात्र रोने लगे।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : youtube
वायरल हो रहे इस वीडियो में स्कूल के छात्र अपने प्रिंसिपल की विदाई में रोते हुए साफ नजर आ रहे हैं। उनको जाने से रोक रहे हैं और छात्रों का रो-रोकर बुरा हाल है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्कूल के प्रिंसिपल लाराम माविया लगभग 11 साल से उसी स्कूल में बतौर प्रिंसिपल काम कर रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : youtube
अब उनका ट्रांसफर गर्वनमेंट पियांग हिलिया हाई स्कूल में कर दिया गया है। सबसे खास बात यह है कि माविया आइजोल के सरकारी मिजो हाई स्कूल में साल 1980 में छात्र थे। माविया के मुताबिक वह अभी तक समझ नहीं पा रहे हैं कि छात्रों द्वारा दी गई इस भावुक विदाई पर वह अपनी किस तरह की प्रतिक्रिया व्यक्त करें। 

4 of 5
- फोटो : youtube
माविया ने कहा कि सब छात्रों ने उनको घेर रखा था, वह रो रहे थे। वह पल बहुत दुखदायक था। मैंने हमेशा अपने साथियों से कहा है कि छात्रों का हमेशा सम्मान करें। शायद वे समझ गए हैं कि मैंने उनका सम्मान नहीं किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : youtube
इसके साथ ही माविया ने बताया कि ' ऐसा नहीं है कि मैंने उन्हें कभी डांटा नहीं है, लेकिन वह काम भी प्यार से किया गया था। साथ ही उन्होंने बताया कि मैं उनको सफल होने के लिए मार्गदर्शन देने चाहता था और मैं अपने बच्चों को बहुत प्यार करता हूं।' बता दें कि वीडियो में छात्र, माविया को पकड़कर खूब आंसू बहा रहे हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें