Snake Farming: सांप का नाम सुनते ही सभी की हालत खराब हो जाती है। सांप धरती पर सबसे खतरनाक जानवरों में से एक है, जिसके काटने पर इंसान की मौत तक हो सकती है। यही कारण है कि लोगों को सांपों से दूरी बनाकर रहने की सलाह दी जाती है। देखा जाएं तो ये बिल्कुल सही भी है, सांप के नजदीक रहने से हमें नुकसान ही होता है। शायद ही सांपों से हमें कोई फायदा होता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक ऐसी जगह भी है, जहां पर सांपों की खेती की जाती है। जी हां, ये सुनने में भले ही अजीब है लेकिन ये सच है कि चीन के झेजियांग प्रांत के एक गांव में लोग सांपों को अपने घरों में पालते हैं। इतना ही नहीं, इन सांपों की वजह से ही ये लोग अपना घर चलाते हैं। आम तौर पर लोग जीवन यापन करने के लिए कई तरह के काम करते हैं, लेकिन ये तरीका बेहद अनोखा है, साथ ही खतरनाक भी है।
विज्ञापन
2 of 6
इस गांव में की जाती है सांपों की खेती
- फोटो : istock
आपने दुनिया भर के लोगों को अपना घर चलाने के लिए तमाम तरह के काम करते हुए देखा होगा, लेकिन सांप की खेती करना वाकई में हैरान करने वाला है। बता दें, ऐसा चीन के झेजियांग प्रांत के एक गांव में किया जाता है।
विज्ञापन
3 of 6
इस गांव में की जाती है सांपों की खेती
- फोटो : istock
इस गांव में लोग जहरीले सांपों को पालते हैं। चीन के इस गांव का नाम जिसिकियाओ है, जहां पर सांपों की खेती की जाती हैं। यहां हर साल लगभग 30 लाख सांपों की खेती की जाती है। ऐसे में इस गांव में रहने वाले लोग इन सांपों को अपनी आय का मुख्य स्रोत बना लिया है।
4 of 6
इस गांव में की जाती है सांपों की खेती
- फोटो : istock
आपको जानकर हैरानी होगी कि चीन में सांपों की खेती की परंपरा काफी पुराने समय से चली आ रही है। कहा जाता है कि इस गांव में पहली बार 1980 में सांपों की खेती हुई थी। इसका मतलब ये है कि इस गांव के लोग पिछले कई सालों से खेतों में फसल की बजाए सांपों को पालने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
इस गांव में की जाती है सांपों की खेती
- फोटो : istock
दरअसल, चीनी दवाइयों में भी जहरीले सांपों का काफी इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में ये सांप बड़े काम आते हैं। इस गांव में लगभग एक हजार लोग रहते हैं। बता दें, इस गांव में 100 से भी ज्यादा स्नेक फार्म हैं। इसी से सांपों के व्यापार का अंदाजा लगाया जा सकता है।
इस गांव में की जाती है सांपों की खेती
- फोटो : istock
इन सांपों का इस्तेमाल त्वचा के रोगों को ठीक करने से लेकर कैंसर की दवाइयों तक के लिए किया जाता है। कोबरा, वायपर, अजगर, रैटल जैसे जहरीले सांपों से लेकर बिना जहर वाले सांपों की भी खेती यहां पर की जाती है। साथ ही गर्मियों में सांपों के बच्चों को पाला जाता है और सर्दियों में इन्हें अमेरिका, दक्षिण कोरिया, रूस, जर्मनी समेत दुनिया के कई देशों में इन सांपों को बेच दिया जाता है।