सौरमंडल में ग्रहों की दुनिया भी बड़ी अजीब है। उसे जितना भी समझने की कोशिश करिए, आप उतना ही उसमें उलझते जाएंगे। वैसे तो हर ग्रह अपनेआप में विशेष है, लेकिन इसमें बृहस्पति ग्रह थोड़ा अलग है, क्योंकि यह पूरा ग्रह गैसों का एक समूह है और भारत में इसे 'गुरु' के नाम से जाना जाता है। इस ग्रह के बारे में लोग प्राचीन काल से ही जानते हैं। अंग्रेजी में इसे 'जुपिटर' के नाम से जाना जाता है। दरअसल, रोमन सभ्यता के एक पौराणिक देवता का नाम 'जुपिटर' है। इस ग्रह की कई रोचक बातें हैं, जिसके बारे में बहुत कम ही लोगों को पता है। आइए जानते हैं उनके बारे में...