फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूहे को निगल रहा था सांप, युवक ने पकड़ी पूंछ तो हाथ पर डसा

Tue, 18 Aug 2020 09:30 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक युवक को सांप की पुंछ पकड़ना बहुत महंगा पड़ गया। सांप ने पलटकर युवक के हाथ पर डस लिया। दरअसल, उन्नाव जिले के आजाद नगर शुक्लागंज में एक काला सांप एक चूहे को निगल रहा था। इसी दौरान युवक की नजर सांप पर पड़ी और उसने सांप की पुंछ को पकड़कर खींच लिया। लेकिन युवक का यह दांव पूरी तरह से उल्टा पड़ गया।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
युवक ने जैसे ही सांप की पूंछ खींची, तो सांप ने पलटकर युवक के हाथ पर काट लिया। सांप के काटने के बाद युवक दर्द से कराहने लगा और देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ इक्ठ्ठा हो गई। हालांकि इतना कुछ होने के बावजूद भी युवक ने उस सांप की पूंछ को दोबारा पकड़कर हाथ से उठा लिया।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
युवक ने उस सांप को पकड़कर सड़क की ओर निकल गया और झाड़-फूंक के चक्कर में करीब घंटों देर तक इधर-उधर टहलता रहा। इतना ही नहीं काफी समय तक युवक दवाई के लिए भी इंतजार करता रहा, लेकिन दवाई नहीं मिल पाई।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कई सरकारी अस्पतालों में यह युवक इलाज के लिए गया, लेकिन हर जगह उसे निराशा ही हाथ लगी। सबसे आश्चर्य की बात ये रही कि युवक ने सांप को अपने हाथों में पकड़े हुए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
काफी समय बीत जाने के बाद किसी तरह एक अस्पताल ने युवक को भर्ती किया, लेकिन इलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल में युवक के परिजन समेत कई लोग मौजूद थे। इस दर्दनाक घटना के बाद से ही आसपास के लोग काफी सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें