फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी की हत्या कर उसका दिल निकाला, आलू की सब्जी के साथ पकाकर परिवार के दो लोगों को खिलाया

Fri, 26 Feb 2021 07:15 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Twitter
अमेरिका के ओक्लाहोमा से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पड़ोसी महिला की हत्या कर, उसका दिल निकाल लिया। इसके बाद वह घर पहुंचकर दिल को आलू की सब्जी के साथ पकाकर परिवार के दो अन्य लोगों को खाने के लिए दिया। बाद में उसने उन दोनों की भी हत्या कर दी। फिलहाल अमेरिकी पुलिस इस जघन्य अपराध की जांच कर रही है। आइए जानते हैं इस दुर्दांत घटना की पूरी कहानी...
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Twitter
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी की पहचान लॉरेंस पॉल एंडरसन के रूप में हुई है। ओक्लाहोमा स्टेट ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के एक एजेंट ने जज को बताया कि लॉरेंस पॉल एंडरसन ने ओक्लाहोमा सिटी के दक्षिण-पश्चिम में लगभग 40 मील की दूरी पर चिकशा में अपनी पड़ोसी एंड्रिया लिन ब्लैंकेनशिप की उसके ही घर में हत्या कर दी।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
हत्या करने के बाद लॉरेंस ने उस महिला का दिल निकाल लिया। उसके बाद उसका दिल अपने घर पर आलू के साथ पकाकर अंकल और आंटी के सामने खाने के लिए परोस दिया। इतना करने के बाद भी लॉरेंस नहीं रुका। उसने अंकल और उनकी चार साल की बेटी की भी हत्या कर दी। साथ ही आंटी पर भी जान से मारने की नीयत से हमला किया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गईं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Twitter
जानकारी के मुताबिक, लॉरेंस पर पहले भी कई आपराधिक मामले साबित हो चुके है। इस घटना से पहले वह जेल से जनरल कम्यूटेशन पर बाहर आया था। बाहर आते ही लॉरेंस पॉल एंडरसन ने इतना बड़ा जघन्य अपराध कर डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Twitter
पुलिस ने कोर्ट को बताया कि लॉरेंस पॉल एंडरसन को ड्रग्स के मामले में 2017 में 20 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। लॉरेंस पॉल एंडरसन ने कोर्ट में अपने सारे अपराध कबूल कर लिए हैं, जिसके बाद कोर्ट ने उसे वापस जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें