नए साल (New Year 2022) की शुरुआत हो चुकी है। नए साल में अतंरिक्ष में कई चौंकाने वाली घटनाएं होने वाली हैं। इनमें कुछ घटनाएं खतरनाक हो सकती हैं, तो वहीं कुछ अच्छी हो सकती हैं। इस बीच नासा ने दुनिया को डराने वाला खुलासा किया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया है कि जनवरी 2022 में पांच विशालकाय ऐस्टरॉइड धरती के पास से गुजरेंगे। इनमें से एक ऐस्टरॉइड बस के बराबर है जो जनवरी 2022 में धरती के पास से गुजरेगा। इस ऐस्टरॉइड के 6 जनवरी को धरती के पास से गुजरने की संभावना है।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बताया है कि 42 फीट व्यास वाले इस ऐस्टरॉइड का नाम 2014 YE15 है जिससे धरती को को कोई खतरा नहीं है। धरती के पास से जाने वाले ऐस्टरॉइड की तुलना में काफी छोटा है। 6 जनवरी को गुजरने वाले ऐस्टरॉइड और धरती के बीच सिर्फ 74 लाख किमी दूरी होगी।