जरा सोचिए कि आप किसी रेस्टोरेंट से खाना ऑर्डर करते हैं। लेकिन आपके घर खुद रेस्टोरेंट का मालिक पहुंचकर आपके लिए उस डिश को वहीं तैयार करे। आपको ये बात मजाक लग रहा होगा, लेकिन ऐसा सही में हुआ है। दरअसल, ये मामला अमेरिका का है, जहां एक कैंसर पीड़ित महिला को अपने रेस्टोरेंट की पसंदीदा डिश खिलाने के लिए रेस्टोरेंट के मालिक ने करीब 850 किलोमीटर की दूरी तय की। उनके इस नेक काम की खूब चर्चा हो रही है।