फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका के इस बिजनेसमैन को गर्लफ्रेंड की है तलाश, खोजने वाले को मिलेगा लाखों में इनाम

Thu, 20 Feb 2020 05:12 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
जेफ गेबहार्ट - फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिका के एक बिजनेसमैन को अपने लिए एक गर्लफ्रेंड की तलाश है। इस शख्स ने इसके लिए एक डेटिंग वेबसाइट भी लॉन्च कर दिया है। लॉन्च हुई इस वेबसाइट के जरिए अगर कोई भी व्यक्ति इस बिजनेसमैन के लिए गर्लफ्रेंड खोज देता है तो उसे 25 हजार डॉलर(करीब 18 लाख रुपये) का इनाम मिलेगा।
विज्ञापन

2 of 6
जेफ गेबहार्ट - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, जेफ गेबहार्ट नामक यह शख्स ट्रेडिशनल डेटिंग से थक चुके हैं और ऑनलाइन डेटिंग से भी मन उठ चुका है। जेफ को ऐसी लड़की की तलाश है, जो उनके हर अच्छाई और बुराई के साथ प्यार कर सके। इसलिए जेफ ने अब अपनी वेबसाइट के साथ प्राइज मनी का आइडिया प्लान कर कैंपेन शुरू किया है।
विज्ञापन

3 of 6
जेफ गेबहार्ट - फोटो : सोशल मीडिया
जेफ गेबहार्ट अपने बारे में कहते हैं कि एक रिलेशनशिप में मैं काफी सपोर्टिव होने के साथ खुले दिमाग वाला, दयालु और मस्ती-मजाक करते रहने वाला इंसान हूं। और मुझे उम्मीद है कि मेरी लाइफ पार्टनर भी मुझे ऐसे ही पसंद करे।

4 of 6
जेफ गेबहार्ट - फोटो : सोशल मीडिया
जेफ गेबहार्ट को ऐसी लड़की की तलाश है जो कॉन्फिडेंट होने के साथ मस्ती-मजाक करने वाली भी हो। जेफ को ऐसी लड़की चाहिए जो उनके साथ अपना वक्त आसानी से बिताए और उनके रुचियों को ध्यान में रखते हुए अपनी जिंदगी जिंदादिली से जिए।
विज्ञापन

5 of 6
जेफ गेबहार्ट - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि इस बात का अभी तक कुछ नहीं पता चल पाया है कि गर्लफ्रेंड खोजने का यह कैंपेन कब तक चलता रहेगा, लेकिन इसमें सिलेक्ट होना भी आसान नहीं है। सबसे पहले जेफ की वेबसाइट पर जाकर अप्लाई करना होगा, जिसके बाद एक ऑनलाइन सर्वे पूरा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
जेफ की वेबसाइट पर होने वाले सर्वे को एक क्लिनिकल मनोविज्ञानी ने तैयार किया है। इससे जेफ को लड़कियों को देखे बिना अंदाजा लगेगा कि उनका तालमेल किसके साथ बेहतर रहेगा। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें