फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unique Village in India: क्यों भारत के इस गांव में दो मंजिला घर बनवाने से डरते हैं लोग? जानिए क्या है रहस्य

Tue, 03 Feb 2026 06:19 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Unique Village in India: राजस्थान में एक ऐसा गांव हैं, जहां पर लोग दो मंजिला घर बनवाने से डरते हैं। बताया जाता है कि इस गांव को 700 साल पहले श्राप मिला था, जिसके कारण लोग दो मंजिला घर बनवाने से डरते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
क्यों भारत के इस गांव में दो मंजिला घर बनवाने से डरते हैं लोग? - फोटो : Adobe Stock
Unique Village in India: आधुनिक दौर में भी भारत की बड़ी आबादी गांवों में निवास करती है। इसके बार ही कहा जाता है कि भारत गांवों का देश है। गांवों में कई ऐसी कहानियां सुनने को मिलती हैं, जो हैरान करने वाली होती हैं। हर गांव की अपनी एक मान्यता और संस्कृति होती है। एक ऐसा ही गांव राजस्थान में स्थित है। यह एक खास बात के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है। 

क्या है पूरा मामला?

चुरू जिले में सरदारशहर तहसील का उडसर गांव एक अजीबोगरीब कहानी के लिए जाना जाता है। इस गांव में बीते 700 साल से किसी ने अपने घर को दो मंजिला नहीं बनवाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस गांव को श्राप मिला हुआ है कि अगर कोई यहां पर दो मंजिला घर बनवाएगा तो उसके परिवार को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस श्राप के पीछे एक कहानी बताई जाती है, जो बेहद हैरान करने वाली है। आइए जानते हैं कि इस श्राप के पीछे क्या कहानी है?

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
क्यों भारत के इस गांव में दो मंजिला घर बनवाने से डरते हैं लोग? - फोटो : Adobe Stock
क्यों मिला था श्राप? 

मान्यता है कि इस गांव को 700 साल पहले एक ऐसा श्राप मिला था। इससे पूरे गांव वालों का जीवन ही बदल गया। आज भी इस गांव में किसी की भी दो मंजिला घर बनवाने की हिम्मत नहीं होती। कहानी के मुताबिक, 700 साल पहले इस गांव में भेमिया नाम का एक व्यक्ति रहता था। एक दिन उसे पता चला कि गांव में चोर आ गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
क्यों भारत के इस गांव में दो मंजिला घर बनवाने से डरते हैं लोग? - फोटो : Adobe Stock
चोर गांव वालों के पशुओं को चुरा कर ले जाने लगे। चोरों को पशु चुराते देख भेमिया अकेले ही उनसे लड़ गया। चोरों ने उसे बुरी तरह से घायल कर दिया और वो लहूलुहान हो गया। भेमिया चोरों से बचने के लिए अपने ससुराल पहुंच गया और घर की दूसरी मंजिल पर छिप गया। चोरों ने उसका पीछा किया और उसे वहां से भी पकड़ लिया।

Video: बदमाशों ने किया स्लीपर कोच का ऐसा हाल, वीडियो देख लोगों को खौला खून, बोले- ऐसे लोगों को भेजो जेल
 

4 of 5
क्यों भारत के इस गांव में दो मंजिला घर बनवाने से डरते हैं लोग? - फोटो : Adobe Stock
चोरों ने इस बार भेमिया और उसके ससुराल वालों को भी बुरी तरह से मारा-पीटा। घायल होने के बाद भी भेमिया उन चोरों से भीड़ गया और अंत में चोरों ने भेमिया का गला काट दिया। भेमिया फिर भी लड़ता रहा और अपनी गांव की सीमा के पास आ गया। अंत में भेमिया का धड़ उडसर गांव में गिरा। इस बात का पता जब भेमिया की पत्नी को चला तो उसने क्रोध में आकर गांव वालों को श्राप दे दिया कि अगर कोई भी व्यक्ति इस गांव में अपने घर को दूसरी मंजिल तक बनाएगा उसके परिवार का विनाश हो जाएगा। 
 

Viral Video: बच्चे ने जुगाड़ से साइकिल को बना दिया बुलेट बाइक, वीडियो देख घूम जाएगा आपका दिमाग



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्यों भारत के इस गांव में दो मंजिला घर बनवाने से डरते हैं लोग? - फोटो : Adobe Stock
इसके बाद भेमिया का मंदिर बनाया गया और आज तक किसी ने भी अपने घर को दो मंजिला नहीं बनवाया है। हालांकि, इस बात का कोई प्रामाणिक सबूत नहीं है। मगर, गांव में दो मंजिला घर न होना इस बात का संकेत है कि लोगों में इस घटना का डर और आस्था दोनों है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें