World’s Most Visited Glaciers: दुनियाभर के कई ग्लेशियर को लेकर बेहद डराने वाली खबर सामने आई है। यूनेस्को (UNESCO) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2050 तक कई ग्लेशियर पूरी तरह पिघल जाएंगे। यूनेस्को की तरफ से बताया गया है कि 2050 तक पिघल जाने वाले ग्लेशियर की लिस्ट में येलोस्टोन और किलिमंजारो नेशनल पार्क समेत कई विश्व धरोहर स्थलों के ग्लेशियर शामिल हैं।
संयुक्त राष्ट्र एजेंसी की तरफ से इसको लेकर चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही बाकी ग्लेशियर को बचाने के लिए तेजी से कार्य करने की अपील की गई है। यूनेस्को ने बीते हफ्ते इस रिपोर्ट को जारी की थी। इस रिपोर्ट के मुताबिक, जलवायु परिवर्तन की वजह से 50 विश्व धरोहर स्थलों में शामिल एक तिहाई ग्लेशियर साल 2050 तक पिघल सकते हैं। यूनेस्को ने बताया है कि अगर तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा नहीं बढ़ता है, तो स्थलों में शामिल बाकी दो तिहाई ग्लेशियर को बचाया जा सकता है।