फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Glaciers: 2050 तक दुनिया के ये लोकप्रिय ग्लेशियर हो जाएंगे गायब, यूनेस्को ने जारी की डरावनी रिपोर्ट

Thu, 10 Nov 2022 02:07 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
2050 तक दुनिया के ये लोकप्रिय ग्लेशियर हो जाएंगे गायब - फोटो : iStock
World’s Most Visited Glaciers: दुनियाभर के कई ग्लेशियर को लेकर बेहद डराने वाली खबर सामने आई है। यूनेस्को (UNESCO) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2050 तक कई ग्लेशियर पूरी तरह पिघल जाएंगे। यूनेस्को की तरफ से बताया गया है कि 2050 तक पिघल जाने वाले ग्लेशियर की लिस्ट में येलोस्टोन और किलिमंजारो नेशनल पार्क समेत कई विश्व धरोहर स्थलों के ग्लेशियर शामिल हैं। 

संयुक्त राष्ट्र एजेंसी की तरफ से इसको लेकर चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही बाकी ग्लेशियर को बचाने के लिए तेजी से कार्य करने की अपील की गई है। यूनेस्को ने बीते हफ्ते इस रिपोर्ट को जारी की थी। इस रिपोर्ट के मुताबिक, जलवायु परिवर्तन की वजह से 50 विश्व धरोहर स्थलों में शामिल एक तिहाई ग्लेशियर साल 2050 तक पिघल सकते हैं। यूनेस्को ने बताया है कि अगर तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा नहीं बढ़ता है, तो स्थलों में शामिल बाकी दो तिहाई ग्लेशियर को बचाया जा सकता है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
2050 तक दुनिया के ये लोकप्रिय ग्लेशियर हो जाएंगे गायब - फोटो : iStock
यूनेस्को के मुताबिक, एक शोध में जानकारी सामने आई है कि ग्लेशियर कार्बन डाई ऑक्साइड (CO2) उत्सर्जन की वजह से साल 2000 से तेजी से पिघल रहे हैं। इसकी वजह से तापमान भी तेज गति गर्म हो रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
2050 तक दुनिया के ये लोकप्रिय ग्लेशियर हो जाएंगे गायब - फोटो : iStock
इसकी वजह से संभावना जताई जा रही है कि 50 विश्व धरोहर स्थलों में शामिल एक तिहाई ग्लेशियर साल 2050 तक पूरी तरह पिघल सकते हैं। इस लिस्ट में किलिमंजारो नेशनल पार्क और माउंट केन्या भी शामिल हैं। 

UFO Alert: अमेरिकन इंटेलिजेंस एजेंसी की जांच में UFO को लेकर यह बड़ी बात आई सामने, चीन से जुड़ रहा संबंध

4 of 5
2050 तक दुनिया के ये लोकप्रिय ग्लेशियर हो जाएंगे गायब - फोटो : iStock
साल 1978 से इस सूची को लेकर काम शुरू किया गया था जिसमें 1150 से ज्यादा स्ठलों शामिल किया गया है। इस लिस्ट में ग्रेट वॉल ऑफ चाइना, ऑस्ट्रेलिया में ग्रेट बैरियर रीफ और ब्राजील में सेंट्रल अमेज़न कंजर्वेशन कॉम्प्लेक्स जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल शामिल हैं। दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले योसेमाइट और येलोस्टोन राष्ट्रीय उद्यान जैसे ग्लेशियर भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

Optical Illusion: तस्वीर में गायों के बीच छिपा है कुत्ता, जीनियस हैं तो 20 सेकेंड के अंदर खोजकर दिखाएं




 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
2050 तक दुनिया के ये लोकप्रिय ग्लेशियर हो जाएंगे गायब - फोटो : iStock
अफ्रीका में अंतिम शेष, किलिमंजारो नेशनल पार्क और माउंट केन्या, पाइरेनीज मोंट पेर्डु और इटली के डोलोमाइट्स जैसे ग्लेशियर के पूरी तरह पिघल जाने की संभावना जताई गई है। मिस्र में चल रहे संयुक्त राष्ट्र के COP27 जलवायु परिवर्तन सम्मेलन शुरू होने से कुछ दिनों पहले ही इस रिपोर्ट को जारी किया गया था। इस रिपोर्ट के जारी होने के बाद टूरिज्म इंडस्ट्री के सामने बड़ी चुनौती है। इस इंडस्ट्री का वैश्विक कार्बन उत्सर्जन में एक बड़ा योगदान है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें