फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cappadocia: जमीन के अंदर बसा है यह शहर, सपनों की दुनिया जैसा लगता है नजारा

Tue, 18 Jun 2024 06:25 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जमीन के अंदर बसा है यह शहर - फोटो : freepik
Underground Cities in Turkey: दुनिया में कई ऐसे शहर हैं, जो न केवल ऐतिहासिक होने के लिए जाने जाते हैं बल्कि अपनी कुदरती खूबसूरती के लिए भी मशहूर होते हैं। आज हम आपको एक ऐसा ही शहर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने आप में अनोखा शहर है। हम बात कर रहे हैं तुर्कीये के मध्य प्रांतो के उच्च पठार में मौजूद कप्पाडोसिया के बारे में। इस शहर में आपको एक तरफ मनमोहक चिमनियां और प्राचीन चट्टानों की संरचनाएं देखने को मिलेंगी, तो वहीं दूसरी और सांस्कृतिक विरासत भरे ऐसे इलाके मिलेंगे जहां गुफा और चट्टानों को काट कर चर्च बनाए गए हैं। यह भूमिगत शहर लाखों साल पहले सेंट्रल एनाटोलियन क्षेत्र में हुए ज्वालामुखी विस्फोटों के एक सिलसिले का नतीजा है

कैप्पाडोसिया फ्रायरीज की मोटी राख जमने के बाद टफ बनकर उन खूबसूरत चिमनियों में बदल गई, जो आज इस शहर के आकर्षण का एक अहम हिस्सा भी है।
विज्ञापन

2 of 5
जमीन के अंदर बसा है यह शहर - फोटो : freepik
कप्पाडोसिया को दुनिया में ईसाई धर्म के सबसे अहम पूजा स्थलों में से एक माना जाता है। यहां 10वीं और 11वीं सदी के बीच मठों और चट्टानों पर बहुत से चर्च बनाए गए। कई प्राचीन चर्च तो असाधारण आभूषणों से सजाए गए थे। कप्पाडोसिया में 600 से अधिक चर्च मौजूद हैं। इसके अलावा और भी चर्च खोजे जाने की संभावना जताई जाती है।
 
विज्ञापन

3 of 5
जमीन के अंदर बसा है यह शहर - फोटो : freepik
आपको जानकर हैरानी होगी कि कप्पाडोसिया में की जाने वाली हॉट एयर बैलून की सैर यहां का सबसे बड़ा आकर्षण है। इस शहर की यह गतिविधि दुनियाभर में लोकप्रिय है। यहां पर लोग बाइकिंग और हाइकिंग के दौरान भी खूबसूरत नजारों का आनंद लेते हैं।

4 of 5
जमीन के अंदर बसा है यह शहर - फोटो : freepik
इस क्षेत्र में करीब 36 भूमिगत शहर हैं। कायमाली और डेरिनकुयू इनमें सबसे लोकप्रिय और सबसे ज्यादा घूमे जाने वाले शहर बताए जाते हैं। ज्वालामुखी टफ के कारण कप्पाडोसिया अंगूर का एक बड़ा उत्पादक है। साथ ही वाइन बनाने को लेकर भी इस स्थान का एक लंबा इतिहास है। जाहिर है ऐसे में यह क्षेत्र अपनी वाइन के लिए भी जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जमीन के अंदर बसा है यह शहर - फोटो : freepik
इसके अलावा कप्पाडोसिया अपने अविश्वसनीय ओपन-एयर संग्रहालय के लिए दुनियाभर में मशहूर है। यह अनोखा संग्रहालय गोरेमे में मौजूद है। गोरेमे ओपन-एयर संग्रहालय इलाके में सबसे लोकप्रिय पर्यटक आकर्षणों में से एक है। इस संग्रहालय को 1985 में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें