भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान में लौटने को तैयार हैं। बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज से आराम लेने के बाद विराट अपनी पत्नी अनुष्का संग भूटान में छुट्टियां मनाते दिखे थे। उनकी गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा ने टीम इंडिया की कमान संभाली थी जिसमे टीम ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की।