Weird News: इंग्लैंड की एक महिला ने चौंकाने वाला दावा किया है। महिला का कहना है कि उसने एक भूत से शादी की थी और वह आत्माओं से भी बात कर सकती हैं। महिला बताती है कि वह एक गायिका और पारानॉर्मल एक्टिविटी रिसर्चर है।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महिला का नाम ब्रोकार्डे है, जो पारानॉर्मल रिसर्चर है। ऑक्सफोर्डशायर में रहने वाली ब्रोकार्डे का दावा है कि उन्होंने 100 से अधिक आत्माओं के साथ बात की है। उनमें कुछ बेहद बदमाश थे, जितना वह जीवित रहने पर बदमाशियां करते थे। उनका दावा है कि उन्होंने एक भूत से शादी की है।
सैकड़ों आत्माओं से बात करने का दावा
उन्होंने बताया कि वह एक शोधकर्ता बनने के बाद उनके संपर्क में कई आत्माएं आईं। उनका दावा है कि कई उनके साथ सुपरमार्केट तक चली जाती हैं। ब्रोकार्डे एक विक्टोरियन सैनिक के भूत एडवर्डो के साथ अपने भूतिया प्रेम के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने बीते साल एक भूत-प्रेत भगाने की प्रक्रिया के माध्यम से अपनी अलौकिक शादी की।