बता दें कि, मरियम ने छह बार जुड़वां, चार बार तीन और तीन बार चार-चार बच्चों को एक साथ जन्म दिया है। इस तरह से अब उनके कुल 38 बच्चे हैं। मरियम जब पहली बार जुड़वां बच्चों की मां बनी तो उन्होंने बर्थ कंट्रोल को लेकर डॉक्टर से सलाह ली थी, लेकिन डॉक्टर ने उनसे कहा था कि बर्थ कंट्रोल के लिए दवाओं का इस्तेमाल करना उनके लिए खतरनाक हो सकता है, इसलिए बच्चे पैदा होते गए।