दो लोगों ने मिलकर एक ऐसा काम किया है जिसके बार में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। इन लोगों ने एक आइलैंड खरीदकर अलग देश बना लिया है। यह कारनामा करने वालों का नाम गैरेथ जॉनसन और मार्शल मेयर है। इन दोनों ने साल 2018 में एक आइलैंड खरीदने का इरादा बनाया। इसके बाद जॉनसन और मार्शल मेयर ने साल 2018 में लेट्स बाय एन आइलैंड प्रोजेक्ट शुरू किया।
इन दोनों लोगों ने एक क्राउड-फंडिंग कैंपेन शुरू किया जिसकी मदद से 250,000 पाउंड यानी 2.50 करोड़ रुपए का फंड जुटा लिए। इस पैसे से दोनों ने साल 2019 में 1.2 एकड़ में फैले एक आइलैंड को खरीदा जो कैरिबियन देश बेलिजी के करीब स्थित है। इस आइलैंड का नाम कॉफी काय रखा है, क्योंकि कॉफी बीन के आकार का है। इन दोनों का सपना इस द्वीप को पर्यटन के लिए विकसित करना है। इसके साथ ही इनका सपना है कि आम आदमी इस आइलैंड का मालिक हो।