जब हम स्वर्ग के बारे में सोचते हैं तो हमें ऐसी जगह याद आती है जहां सब कुछ अच्छा होता है। वहीं नर्क में लोगों को धधकती आग में डाल दिया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जो लोग अच्छे काम करते हैं उन्हें स्वर्ग में जगह मिलती है और जो लोग बुरे कर्म किए होते हैं उनको नर्क भेज दिया जाता है। हालांकि, स्वर्ग और नर्क किसी ने देखा तो नहीं है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस धरती पर एक 'नर्क का दरवाजा' है। जी हां, अब ये भी खबर आ रही है कि इस नर्क के दरवाजे को बहुत जल्द बंद भी किया जा सकता है। यह दरवाजा तुर्कमेनिस्तान देश में है और इस देश के राष्ट्रपति ने इसे बंद करने का फरमान जारी कर दिया है। राष्ट्रपति के इस फैसले ने लोगों को चौंका दिया है। आइए जानते हैं इस नर्क के द्वार की पूरी कहानी विस्तार से..........