फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trending News: यहां जंगल में जिंदा रहना सीख रहे हैं लोग, राशन की दुकानों पर मची है लूट, जानिए आखिर क्या है वजह

Thu, 03 Apr 2025 01:25 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Trending News: यूरोप के कई देशों में तीसरे विश्व युद्ध की तैयारियां चल रही है। ब्रिटेन में लोगों ने युद्ध में बचने की ट्रेनिंग ले रहे हैं। यहांपर सर्वाइवल ट्रेनिंग की मांग में 75 फीसदी की बढ़ोतरी हो हुई है। ब्रिटने में लोग अपने आपको तीसरे विश्व युद्ध के लिए तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
यहां जंगल में जिंदा रहना सीख रहे हैं लोग, राशन की दुकानों पर मची है लूट - फोटो : Adobe Stock
Trending News: दुनिया में कई देशों के बीच तनाव चल रहा है। साथ ही कई देशों के बीच प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर युद्ध चल रहा है। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध 2022 में शुरू हुआ था, जो अभी भी चल रहा है, तो वहीं इस्त्राइल और हमास के बीच भी जंग जा रही है। इन सभी के बीच कई बार तीसरे विश्व युद्ध की भविष्यवाणी की जा चुकी है। अगर तीसरा विश्व युद्ध होता है, तो दुनिया में भयानक तबाही सकती है। कई देशों ने तीसरे विश्व युद्ध की आशंका को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। 

यूरोप के कई देशों में तीसरे विश्व युद्ध की तैयारियां चल रही है। ब्रिटेन में लोग युद्ध में बचने की ट्रेनिंग ले रहे हैं। यहां पर सर्वाइवल ट्रेनिंग की मांग में 75 फीसदी की बढ़ोतरी हो हुई है। ब्रिटने में लोग अपने आपको तीसरे विश्व युद्ध के लिए तैयार कर रहे हैं। संभावित विनाशकारी विस्फोट से खुद को बचाने के लिए लंबे समय तक चलने वाली आपूर्ति और कठोर वातावरण के लिए कपड़े इकट्ठा कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
यहां जंगल में जिंदा रहना सीख रहे हैं लोग, राशन की दुकानों पर मची है लूट - फोटो : Adobe Stock
मीडिया रिपर्ट के मुताबिक, स्टोर मालिकों का कहना है कि पानी को साफ करने वाले उपकरण कम पड़ गए हैं, जिससे बारिश के पानी को पीने के लिए सुरक्षित बनाया जाता है। उन्होंने बताया कि अगर ताजा खाद्य आपूर्ति खत्म हो जाती है, तो फ्रीज-ड्राई किए गए खाद्य पदार्थ भी खत्म हो जाएंगे। उनका कहना है कि 25 साल तक चलने वाले मीट के डिब्बे, सैन्य श्वासयंत्र और राशन पैक स्टोर की भारी बिक्री हो रही है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
यहां जंगल में जिंदा रहना सीख रहे हैं लोग, राशन की दुकानों पर मची है लूट - फोटो : Adobe Stock
बुशक्राफ्ट कोर्स में 75 फीसदी हुई वृद्धि

बुशक्राफ्ट कोर्स में दाखिला लेने वाले लोगों की 75 फीसदी संख्या बढ़ी है। बुशक्राफ्ट कोर्स में जंगल में जीवित रहने के तरीके सिखाए जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ईस्ट एंग्लिया में बैक टू वाइल्डरनेस लर्निंग सेंटर के संस्थापक रे चिन का कहना है कि लोग सच में बुनियादी कौशल सीख रहे हैं। उदाहरण के तौर पर जंगल में बिना किसी उपकरण या लकड़ियों को आपस में रगड़कर आग कैसे जलाई जाए, यह जानने की कोशिश कर रहे हैं।

Viral Video: मोर के चिल्लाने का वीडियो हो रहा है वायरल, सुनकर भर आएंगी आपकी आंखें, जानिए क्या है पूरा मामला

4 of 5
यहां जंगल में जिंदा रहना सीख रहे हैं लोग, राशन की दुकानों पर मची है लूट - फोटो : Adobe Stock
ऐसे गैजेट की बढ़ी बिक्री

लोग टूटने और खराब होने वाले गैजेट पर निर्भर नहीं रहना चाहते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व सैन्यकर्मी लेह प्राइस का कहना है कि रूस के पश्चिम के खिलाफ युद्ध छेड़ने की वजह से उनकी द बग आउट दुकान के कारोबार में भारी बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि तैयारी का मतलब आत्मनिर्भरता है। उनका कहना है कि अब सभी लोगों को सुविधाओं की आदत पड़ गई है, लेकिन हमेशा ऐसा नहीं रहा और भविष्य में भी ऐसा नहीं होगा। प्राइस ने 25 साल की एक्सपायरी डेट वाले फ्रीज-ड्राय चिकन और मीट की मांग में बढ़ोतरी देखी है। उन्होंने अपने जीवन रक्षा प्रशिक्षण में भी इसका फायदा लिया है। रूस के साथ बढ़ते तनाव की वजह से लोगों में भय और चिंता है। उत्तरी यूरोपीय देशों की आपातकालीन योजना बनाने में अग्रणी भूमिका है। 

Sunita Williams: सुनीता विलियम्स ने ऐसा कौन सा वीडियो किया शेयर, इंटरनेट पर हो गया वारयल, देखकर करेंगे तारीफ
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यहां जंगल में जिंदा रहना सीख रहे हैं लोग, राशन की दुकानों पर मची है लूट - फोटो : Adobe Stock
इन देशों में भी हो रही तैयारी

नॉर्वे में लोगों को सलाह दी गई है कि वह परमाणु हमले की स्थिति में आयोडीन की गोलियों समेत गैर-जरूरी दवाइयों का जमा कर लें। जर्मन परिवारों से गुजारिश की गई है कि वे तहखानों, गैरेजों या स्टोर रूम को बंकर के रूप में इस्तेमाल करें। पोलैंड में बिल्डरों को नए घरों में सुरक्षित आश्रय स्थल बनाने पड़ेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें