दुनिया में ऐसे बहुत से समुदाय और जनजातियां हैं जिनकी जीवन शैली और संस्कृति को जानने के बाद हैरानी होती है। इनकी धार्मिक और सामाजिक मान्यताएं भी अजीबोगरीब होती हैं। इनका खान-पान, रीतिरिवाज भी अनोखे ही होते हैं। इन समुदायों का जीवन आम लोगों की तरह नहीं होता है। ऐसा ही एक अजीबोगरीब समुदाय है जहां मर्द औरत बनकर अपनी पूरी जिंदगी बिताते हैं। सबसे खास बात है कि ये समुदाय इस्लाम धर्म को मानता है, इसीलिए ये दुनिया के बाकी मुस्लिम समुदायों से अलग है। इस समुदाय को वारिआ समुदाय के नाम से जाना जाता है। इस समुदाय से जुड़े लोग इंडोनेशिया में निवास करते हैं, इस समुदाय के लोग इस्लाम धर्म की सभी मान्यताओं को उसी तरह मानते हैं जैसे बाकी मुस्लिम समुदाय मानता है। ये भी अन्य लोगों की तरह शिक्षित हो इसलिए साल 2008 में इस समुदाय के लिए योग्यकार्ता में मस्जिद बनवाई गई और एक मदरसा भी बनवाया गया। इंडोनेशिया को दुनिया भर में सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी के लिए जाना जाता है। आइए जानते हैं इस समुदाय से जुड़ी और भी रोचक बातें..........