फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Grahan 2025: आज लगेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण, लाल हो जाएगा चंद्रमा, जानिए कब भारत में आएगा नजर

Sun, 07 Sep 2025 10:48 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Chandra Grahan 2025: खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों के लिए रविवार यानी सात सितंबर का दिन बेहद खास है। साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को लगेगा।
विज्ञापन
1 of 5
आज लगेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण, लाल हो जाएगा चंद्रमा, जानिए कब भारत में आएगा नजर - फोटो : Freepik
Chandra Grahan 2025: खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों के लिए रविवार यानी आज का दिन बेहद खास है। साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण आज लगेगा। वैज्ञानिकों के मुताबिक, जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में आते हैं और सूर्य का प्रकाश पृथ्वी की वजह से चंद्रमा पर नहीं पड़ता। इस घटना को चंद्र ग्रहण कहा जाता है। 7 और 8 सितंबर की रात को लगने वाला यह ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और भाद्रपद महीने की पूर्णिमा तिथि पर लगेगा। साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को रात 9:58 मिनट से शुरू होकर 8 सितंबर को रात 1:26 मिनट तक रहेगा।  इस दौरान का चंद्रमा का रंग बदला हुआ नजर आएगा। चंद्र ग्रहण के समय आसमान में चांद का रंग लाल दिखेगा। इसे ब्लड मून कहा जाता है।

कब लगता है चंद्र ग्रहण? 

पृथ्वी सूर्य का चक्कर लगाती है। चंद्रमा एक उपग्रह है, जो धरती की परिक्रमा करता है। इस दौरान जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है, तो सूर्य की रोशनी चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाती है। इससे धरती की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। इस खगोलीय घटना को चंद्र ग्रहण कहा जाता है। पूर्णिमा के दिन यह खगोलीय घटना होती है। हिन्दू पंचांग के मुताबिक, प्रत्येक महीने के शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा पड़ती है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
7 सितंबर को लगेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण, लाल हो जाएगा चंद्रमा, जानिए कब भारत में आएगा नजर - फोटो : Freepik
साल में हो सकते हैं कितने चंद्र ग्रहण?

सिर्फ पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगता है। चंद्रमा को पृथ्वी का चक्कर लगाने और एक पूर्णिमा से दूसरी पूर्णिमा तक एक चक्र पूरा करने में सिर्फ 29.5 दिन लगते हैं। हालांकि, साल में औसतन सिर्फ तीन चंद्र ग्रहण ही लगते हैं। इसकी वजह यह है कि पृथ्वी के चारों तरफ चंद्रमा की कक्षा समतल नहीं है। करीब पांच डिग्री के कोण पर यह है। इसका मतलब है कि चंद्रमा अक्सर पृथ्वी की छाया के ऊपर या नीचे चला जाता है।
 
विज्ञापन

3 of 5
7 सितंबर को लगेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण, लाल हो जाएगा चंद्रमा, जानिए कब भारत में आएगा नजर - फोटो : Freepik
कितने तरह के होते हैं चंद्र ग्रहण?

चंद्र ग्रहण तीन प्रकार के होते हैं। यह इस पर निर्भर है कि सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में किस तरह हैं। आंशिक चंद्र ग्रहण, पूर्ण चंद्र ग्रहण और उपछाया चंद्र ग्रहण होता है। पूर्ण चंद्र ग्रहण तब लगता है, जब पूरे चंद्रमा की सतह पर धरती की छाया पड़ती है। 

आंशिक चंद्र ग्रहण के दौरान सिर्फ चांद का एक भाग पृथ्वी की छाया में प्रवेश करता है। चंद्रमा के धरती की तरफ वाले हिस्से पर धरती की छाया काली दिखाई देती है। कटा हिस्सा दिखाई देता है, तो वह इस पर निर्भर करता है कि किस प्रकार सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में हैं। उपछाया चंद्र ग्रहण के दौरान धरती की छाया का हल्का बाहरी भाग चंद्रमा की सतह पर पड़ता है। इस ग्रहण को देखना कुछ मुश्किल होता है। 

Viral Video: शख्स कर रहा था खुदाई तभी उसे मिली 1997 की ये चीज, जैसे ही डाला वीडियो लोग कीमत देखकर हुए हैरान

4 of 5
7 सितंबर को लगेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण, लाल हो जाएगा चंद्रमा, जानिए कब भारत में आएगा नजर - फोटो : Freepik
क्या होता है ब्लड मून? 

पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान ब्लड मून होता है। पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच में आती है, तो चंद्रमा पूर्ण अंधकार में नहीं डूबता है, बल्कि पृथ्वी का वायुमंडल सूर्य के प्रकाश को मोड़कर फैला देता है। नीले और बैंगनी जैसे छोटे तरंगदैर्ध्य फैल जाते हैं, तो वहीं लाल और नारंगी जैसे लंबे तरंगदैर्ध्य वायुमंडल से होते हुए चंद्रमा की सतह तक पहुंच जाते हैं। इस बिखरी हुई लाल रोशनी की वजह से चंद्रमा लाल रंग में नजर आता है।

Viral Video: पल्लू लटकाए हीरोइन बन रही थी लड़की, चेताने पर भी नहीं मानी, बाइक में फंसा कपड़ा और गिरी धड़ाम
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
7 सितंबर को लगेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण, लाल हो जाएगा चंद्रमा, जानिए कब भारत में आएगा नजर - फोटो : Freepik
कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण?

साल दूसरा पूर्ण चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को लगेगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इसके साथ ही एशिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अमेरिका के कई हिस्सों में यह चंद्र ग्रहण देखा जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें