फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top 5 Predictions for 2025: साल 2025 की 5 ऐसी डरावनी भविष्यवाणियां, जिनसे खौफ में है पूरी दुनिया

Sun, 01 Jun 2025 05:47 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा की ज्यादातर भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। दुनिया में मची उथल-पुथल के बीच नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों को लेकर लोगों के बीच डर का माहौल है।
विज्ञापन
1 of 5
साल 2025 की 5 ऐसी डरावनी भविष्यवाणियां, जिनसे खौफ में है पूरी दुनिया - फोटो : Freepik
Top 5 Predictions for 2025: दुनियाभर में कई ऐसे भविष्यवक्ता हुए हैं, जिनकी भविष्यवाणियों पर लोग अभी भी यकीन करते हैं। इन भविष्यवक्ताओं में फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता 'माइकल दि नास्त्रेदमस' और बुल्गारिया की बाबा वेंगा का नाम सबसे पहले लिया जाता है। दोनों ही अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी भविष्यवाणियों पर लोग आज भी यकीन करते हैं। 16वीं शताब्दी के सबसे प्रसिद्ध भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा ने साल 2025 के लिए भी कई भविष्यवाणियां की थीं, जो डराने वाली हैं। 

नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा की ज्यादातर भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। बाबा वेंगा ने सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियां की थीं, जो बिल्कुल सच साबित हुई हैं। दुनिया में मची उथल-पुथल के बीच इन भविष्यवाणियों को लेकर लोगों के बीच डर का माहौल है। अगर उनकी भविष्यवाणियां सच साबित होती हैं, तो दुनिया में तबाही मच जाएगी। आइए जानते हैं साल 2025 की पांच डरावनी भविष्यवाणियां। 
 
विज्ञापन

2 of 5
साल 2025 की 5 ऐसी डरावनी भविष्यवाणियां, जिनसे खौफ में है पूरी दुनिया - फोटो : Adobe Stock
दुनिया के अंत की शुरुआत

बाबा वेंगा ने साल 2025 के लिए सबसे डरानी वाली भविष्यवाणी है। उन्होंने दावा किया था कि साल 2025 में दुनिया के अंत की शुरुआत हो जाएगी। उनकी भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2025 में यूरोप में एक बड़ा संघर्ष छिड़ेगा, जिससे महाद्वीप की आबादी में भारी कमी होगी। इस संघर्ष की चपेट में धीरे-धीरे पूरी दुनिया आ जाएगी। उन्होंने कहा था कि साल 2025 में तीसरा विश्वयुद्ध शुरू हो जाएगा।
 
विज्ञापन

3 of 5
साल 2025 की 5 ऐसी डरावनी भविष्यवाणियां, जिनसे खौफ में है पूरी दुनिया - फोटो : Freepik
बाबा वेंगा ने कहा है कि यूरोप में शुरू होने वाले संघर्ष की वजह से मानव जाति के विनाश की शुरुआत होगी और धीरे-धीरे बढ़ता चला जाएगा। उनका दावा है कि साल 5079 में पृथ्वी से मानव जाति पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। 

Aliens News: क्या एलियंस ने इसानों से किया था संपर्क? आखिर क्या है इसके पीछे का रहस्य

4 of 5
साल 2025 की 5 ऐसी डरावनी भविष्यवाणियां, जिनसे खौफ में है पूरी दुनिया - फोटो : Adobe Stock
लोगों को डरा रही नास्त्रेदमस की ये भविष्यवाणी

नास्त्रेदमस ने जलवायु परिवर्तन को लेकर भविष्यवाणी की थी, जो लोगों को डरा रही है। नास्त्रेदमस ने कहा था कि साल 2025 में बेहद गर्म हवाएं चलेंगी, जो शायद ही पहले कभी महसूस की गई हो। यूरोप में जलवायु परिवर्तन का सबसे ज्यादा प्रभाव दिखाई देगा।

Baba Vanga Predictions: कोरोना वायरस को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, जानिए कब आएगी अगली लहर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या सच हो रही है बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी? - फोटो : Freepik
फैल सकती है महामारी

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक, इंग्लैंड में प्लैग बीमारी फैल सकती है, जिससे हजारों लोग अपनी जान गंवा सकते हैं। साल 2025 इंग्लैंड का उसके पड़ोसी देशों जैसे- इटली, जर्मनी, स्कॉटलैंड और वेल्स के साथ जमीन को लेकर युद्ध होने की संभावना है। यह युद्ध काफी भयानक होगा, जिससे दूसरे देश भी प्रभावित हो सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें