फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के 10 सबसे अनोखे होटल, जो देते हैं जन्नत का एहसास

Sun, 13 Sep 2020 12:00 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
अनोखे होटल - फोटो : सोशल मीडिया
हर लोगों की यह चाहत होती है कि वो कभी ऐसे होटल में जाए, जो काफी आलीशान हो और जिंदगी की हर सुख-सुविधआों से लैस हो। ऐसे में आज हम दुनिया के कुछ अनोखे होटलों के बारे में बताएंगे, जो किसी स्वर्ग से कम नहीं हैं। इन होटल की बनावट अपने आप में इतना अनोखा है कि, जिसे देखकर वहां जाने के लिए आपका भी मन उचल उठेगा।
विज्ञापन

2 of 11
एश्चर क्लिफ होटल - फोटो : सोशल मीडिया
एश्चर क्लिफ होटल
एश्चर क्लिफ होटल पहाड़ों की गोद में बना बहुत ही खूबसूरत होटल है। स्विटजरलैंड में स्थित इस होटल की बनावट कुछ इस तरह है कि यहां आकर हर कोई अलग ही रोमांच महसूस करता है।
विज्ञापन

3 of 11
कोनराड होटल - फोटो : सोशल मीडिया
कोनराड होटल
मालदीव के रंगाली आइलैंड पर स्थित कोनराड होटल समुद्र के बीच में बनाया गया है। इस होटल को कुछ इस तरह से बनाया गया है कि नीचे से ऊपर की तरफ देखने पर मछलियों का तैरता झुंड नजर आता है।

4 of 11
एट्रप रीव्स होटल - फोटो : सोशल मीडिया
एट्रप रीव्स होटल
फ्रांस का एट्रप रीव्स होटल पूरी तरह प्रकृति की गोद में बसा है। चारों तरफ बर्फबारी के बीच कांच की चारदीवारी से ढका ये होटल गजब का अहसास कराता है।
विज्ञापन

5 of 11
ग्रोटा होटल - फोटो : सोशल मीडिया
ग्रोटा होटल
ग्रोटा होटल इटली के पहाड़ पर मौजूद एक गुफा के अंदर बनाया गया है। शाम के समय में यह होटल देखने में इतना खूबसूरत लगता है कि जैसे आप स्वर्ग में आ गए हैं।
विज्ञापन

6 of 11
अनोखे होटल - फोटो : सोशल मीडिया
थाइलैंड के रयादी कराबी में बना यह होटल भी इटली के ग्रोटा होटल की तरह एक गुफा के अंदर है। हालांकि इसमें अंतर सिर्फ इतना है कि यह समुद्र तट पर है।
विज्ञापन

7 of 11
मोंटाना मैजिका लॉज - फोटो : सोशल मीडिया
मोंटाना मैजिका लॉज
पहाड़ की तरह नजर आने वाला यह प्रसिद्ध होटल चिली में स्थित है। इस होटल का नाम मोंटाना मैजिका लॉज है, जहां जाने के लिए आपको लकड़ी वाले रास्ते से होकर गुजरना पड़ेगा।

8 of 11
उबुद हैंगिंग गार्डेन - फोटो : सोशल मीडिया
उबुद हैंगिंग गार्डेन
इंडोनेशिया में घने जंगलों के बीच उबुद हैंगिंग गार्डेन होटल लग्जरी अहसास दिलाता है।

9 of 11
पंचोरन रिट्रीट रिसोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
पंचोरन रिट्रीट रिसोर्ट
जंगल के बीचो-बीच स्थित यह होटल प्रकृति प्रेमियों के लिए शानदार जगह है। इस होटल का नाम है पंचोरन रिट्रीट रिसोर्ट, जो इंडोनेशिया के बाली द्वीप पर है।

10 of 11
एसकुडेरो रेस्टोरेंट - फोटो : सोशल मीडिया
एसकुडेरो रेस्टोरेंट
ये है फिलीपींस का विला एसकुडेरो रेस्टोरेंट। यहां बना झरना बिल्कुल असली है और इसी के बीच पर्यटकों के रुकने का पूरा इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन

11 of 11
लाडेरा रिसोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
लाडेरा रिसोर्ट
सेंट लूसिया का लाडेरा रिसोर्ट में आप बैठकर आप मजे से प्रकृति के दर्शन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें