फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: संता- हैलो जान कैसी हो, "I Miss you so much", महिला का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Thu, 28 Jul 2022 07:32 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Today Majedar Jokes: अच्छे खान पान के साथ ही सेहतमंद रहने के लिए हंसना भी बेहद जरूरी है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हर दिन चाहिए। हंसने से मानसिक तनाव और चिंता हमसे दूर रहती है। अगर हम खुश रहते हैं तो हमारा शरीर भी स्वस्थ रहता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

संता- हैलो जान कैसी हो, "I Miss you so much" 
महिला- तू चिंटू बोल रहा है ना? 
संता- अरे वाह, मेरी आवाज़ से ही पहचान लिया।
महिला- तेरे पापा का नाम हीरालाल ही है ना।
संता- चौंककर हां, बिल्कुल सही। 
महिला- और तेरे दादा का नाम बनवारीलाल है? 
संता- अरे लगता है तू मेरी दीवानी हो गयी है, मेरी पूरी डिटेल रखने लगी है तू।
महिला- अबे गधे मैं तेरी मां बोल रही हूं, 
संता- मजाक क्यों कर रही हो पम्मी उधर से आवाज आती है अरे बेवकूफ पम्मी की जगह गलती से मम्मी का नंबर लगा दिया है।
तू घर आ फिर बताती हुं तुझे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
सोनू- यार मोनू एक मजेदार बात बता...
कुंवारों को लगता है कि सारे समस्या का समाधान शादी है
जबकि शादीशुदा को लगता है सारी समस्या की जड़ शादी है...
मोनू की बात सुनकर सोनू हो गया बेहोश...

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीटी ने चिंटू को प्लेटफॉर्म पर पकड़ लिया।
टीटी- टिकट दिखाओ।
चिंटू- अरे मैं ट्रेन में आया ही नहीं।
टीटी- क्या सबूत है? 
चिंटू- अबे सबूत यही है कि मेरे पास टिकट नहीं है। 

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता ने पूछा बंता से 
बंता भईया जिसको सुनाई नहीं देता, उसको क्या कहते हैं?
बंता बोला- कुछ भी कह लो भईया जब उसे सुनाई ही नहीं देता।

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
कपड़ा सिलवाने गई एक खूबसूरत लड़की की कमर का नाप लेने के बाद दर्जी ने कहा
दर्जी- कैसी फीटिंग चाहिए, मैडम?
लड़की- ऐसी की, सालों भर मोबाईल रिचार्ज की टेंशन न हो
दर्जी- आप कहें तो मोबाइल का भी जुगाड़ लगा दूं

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
संता- अगर नारियल के पेड़ पर चढ़ जाऊं,
तो क्या इंजीनियरिंग कॉलेज की लड़कियां दिख जाएंगी।
बंता- जरूर और हाथ छोड़ दोगे तो मेडिकल कॉलेज की लड़कियां भी दिख जाएंगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
शराबी- डॉक्टर साहब, चेकअप करवाना है?
डॉक्टर – क्या समस्या है?
शराबी – 1-2 दिन से लीवर में दर्द हो रहा है
डॉक्टर – दारू पीते हो?
शराबी – हां, साहब पर एक ही पैग बनाना, अभी मन नहीं है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें