फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tirupati Balaji Temple: क्यों तिरुपति बालाजी मंदिर में दान किए जाते हैं बाल? जानिए क्या है इसके पीछे की कहानी

Wed, 25 Sep 2024 06:49 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
क्यों तिरुपति बालाजी मंदिर में दान किए जाते हैं बाल? - फोटो : अमर उजाला
 
Tirupati Balaji Temple Hair Donation: भारत में कई चमत्कारिक और रहस्यमयी मंदिर हैं। इनके रहस्यों का अभी तक वैज्ञानिक भी नहीं पता लगा पाए हैं। इन रहस्यमयी मंदिरों में भगवान तिरुपति बालाजी का मंदिर भी शामिल है। भगवान तिरुपति बालाजी का चमत्कारिक और रहस्यमयी मंदिर पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। भगवान विष्णु को समर्पित यह खूबसूरत मंदिर भारतीय वास्तु कला और शिल्प कला का उत्कृष्ट उदाहरण है। यह खूबसूरत मंदिर आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में तिरुमला पर्वत पर स्थित है और यह भारत के मुख्य तीर्थ स्थलों में से एक है। 

भगवान तिरुपति बालाजी मंदिर में बाल दान करने की मान्यता है। कहा जाता है कि इस मंदिर में बाल का दान करना महादान माना जाता है। आज हम आपको अपनी इस खबर में बताएंगे कि आखिर यहां पर बाल क्यों दान किया जाता है? इसके साथ ही मंदिर में बादल दान करने की पीछे की क्या कहानी है? 

भगवान तिरुपति बालाजी का वास्तविक नाम श्री वेंकटेश्वर स्वामी है जो स्वयं भगवान विष्णु हैं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, भगवान श्री वेंकटेश्वर अपनी पत्नी पद्मावती के साथ तिरुमला में निवास करते हैं। मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से भगवान वेंकटेश्वर के सामने प्रार्थना करते हैं, उनकी सभी मुरादें पूरी होती हैं। भक्त अपनी श्रद्धा के मुताबिक, यहां आकर तिरुपति मंदिर में अपने बाल दान करते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
तिरुपति बालाजी मंदिर में बाल दान करने के पीछे की वजह - फोटो : Adobe Stock
मान्यता है कि तिरुपति बाला जी मंदिर में व्यक्ति अपने जितने बालों को दान करता है, भगवान उन्हें 10 गुना धन लौटाते हैं। इसके साथ ही बालों को दान करने पर मां लक्ष्मी की भी कृपा रहती है। यहां पर हर साल देश-विदेश से लाखों भक्त आते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
तिरुपति बालाजी मंदिर में बाल दान करने के पीछे की वजह - फोटो : Adobe Stock
तिरुपति बालाजी मंदिर में सिर्फ पुरुष ही नहीं, बल्कि बच्चे और महिलाएं भी अपने बाल कटवाती हैं। धन प्राप्ति के लिए महिलाएं मन्नतें मांगती हैं और पूरी होने पर वह अपने लंबे बालों को दान करती हैं। यह कहा जाता है कि जो व्यक्ति अपने बाल यहां पर दान करता है, वो अपने बाले के रूप में पापों और बुराइयों को भी इसी स्थान पर छोड़ जाता है। इससे भगवान की भक्तों पर कृपा बनी रहती है। यहां पर बाल काटने के लिए सैकड़ों नाई बैठ रहते हैं, जो फ्री में लोगों के बाल काटते हैं। 

Tirupati Balaji Temple: तिरुपति बालाजी मंदिर की रहस्यमयी बातें, जिन्हें आजतक वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए

4 of 5
तिरुपति बालाजी मंदिर में बाल दान करने के पीछे की वजह - फोटो : Adobe Stock
मान्यता है कि मंदिर में बाल दान करने वालों पर मां लक्ष्मी की कृपा औप इच्छा पूरी करने के पीछे एक पौराणिक वजह है। पौराणिक कथा के मुताबिक, प्राचीन काल में भगवान बालाजी की मूर्ती पर ढेरों चीटियों का एक पहाड़ बन गया था, जिस पर हर दिन एक गाय आकर दूध देकर चली जाती थी। जब गाय के मालिक को यह पता चला तो, वो नाराज हो गया और कुल्हाड़ी से गाय का वध कर दिया। इससे बालाजी के सिर चोट लग गई और उनके सिर के बाल गिर गए। 

Solar Eclipse 2024: कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण? क्या भारत में दिखाई देगा आग का गोला, जानिए सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तिरुपति बालाजी मंदिर में बाल दान करने के पीछे की वजह - फोटो : Adobe Stock
इसके बाद भगवान तिरुपति बालाजी की मां नीला देवी ने अपने बाल काट दिए और बालाजी के सिर पर रख दिए। ऐसे भगवान के सिर का जख्म बिल्कुल ठीक हो गया। इससे भगवान ने प्रसन्न होकर कहा कि बाल शरीर की सुंदरता को बढ़ाते हैं, लेकिन आपने मेरे लिए बालों का त्याग कर दिया। आज से जो भी मेरे लिए अपने बालों का त्याग करेगा, उनकी हर इच्छा पूरी होगी। तब से भक्त अपने बालों को तिरुपति बालाजी मंदिर में अपने बालों का दान कर रहे हैं। इस मंदिर के पास नीलादरी हिल्स है, जहां पर नीला देवी का भी मंदिर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें