फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Time Traveller: टाइम ट्रवैलर का खौफनाक दावा, धरती पर जल्द आने वाली है तबाही, जाएंगी हजारों जानें

Sun, 30 Apr 2023 01:07 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Time Traveller Prediction - फोटो : iStock
 
Time Traveller Warns: दुनिया में कई लोग खुद के टाइम ट्रैवलर होने का दावा करते हैं। अब एक शख्स का दावा है कि वह साल 2671 से लौटकर आया है। इस शख्स ने चेतावनी देते हुए दावा किया है कि अगले महीने धरती पर एक आपदा आने वाली है। इसके साथ ही उसने कई और डरावनी चेतावनियां दी हैं। टाइम ट्रैवलर होने का दावा करने वाले शख्स का नाम Eno Alaric है। इसने टिकटॉक पर @theradianttimetraveller नाम के अकाउंट से यह सभी दावे कए हैं। 

शख्स ने कई सोशल मीडिया साइट्स पर भी चेतावनी दी है, लेकिन अब उसने बेहद डरावना दावा किया है। उसने कहा कि है कुछ लोगों को लगता है कि मैं एक नकली टाइम ट्रैवलर हूं। इसके साथ ही उसने इस साल यानी 2023 के हर महीने में आने वाली प्रमुख घटनाओं के बारे में बताया।  Eno ने दावा किया है कि एक 228 मीटर ऊंची सुनामी आएगी। 
विज्ञापन

2 of 5
Time Traveller Prediction - फोटो : iStock
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,  शख्स ने दावा किया है कि 15 मई को एक 750 फीट यानी 228 मीटर ऊंची सुनामी यूएस वेस्ट कोस्ट, मुख्य रूप से सैन फ्रांसिस्को से टकराएगी। इसकी वजह से हजारों लोगों की मौत होगी। इसके अलावा करोड़ों का नुकसान होगा।
 
विज्ञापन

3 of 5
Time Traveller Prediction - फोटो : iStock
शख्स का दूसरा दावा है कि 30 मई को 150 से ज्यादा एलियन यान (यूएफओ) देखे जाएंगे। उसका कहना है यह सभी यूएफओ दूसरे ग्रह के होंगे और सभी धरती पर हमले की तैयारी कर रहे हैं। 
 

4 of 5
Time Traveller Prediction - फोटो : iStock
शख्स का दावा है कि 12 जून को कैलिफोर्निया के सैन एंड्रियास में भयानक भूकंप आएगा, जिसकी 9.5 तीव्रता होगी। इस भूकंप से 5 मील गहरी और 1 मील चौड़ा गड्ढा बन जाएगा। इससे टाइटेनोबोआ समेत कई विलुप्त जानवर देखे जाएंगे। इसमें एक 75 फीट लंबा सांप भी हो सकता है। 


Ajab-Gajab: यहां पर रेगिस्तान में जमीन के नीचे बसा है अनोखा शहर, अंदर बने हैं स्विमिंग पूल और होटल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Time Traveller Prediction - फोटो : iStock
14 जून को 12 लोगों को टेलीपैथी और टेलीपोर्टेशन समेत सूर्य की ज्यादा ऊर्जा से महाशक्तियां मिलेंगी। 18 जून को गलती से बन गए एक वर्महोल में जाने की वजह से सात लोग आसमान से गिरेंगे। शख्स के दावे के बाद सोशल मीडिया पर लोग बंट गए हैं। कुछ लोग शख्स को फर्जी बता रहे हैं, तो वहीं कुछ लोगों उसके दावे पर यकीन है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें