Time Traveller Claim: दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जो खुद के टाइम ट्रैवलर होने का दावा करते हैं। अब इन दिनों टाइम ट्रैवल यानी समय यात्रा लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है। कई ऐसी हॉलीवुड फिल्म बनी हैं जिनमें बेहद अनोखे अंदाज में समय यात्रा को दिखाया गया है। हालांकि सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या सच में कोई समय यात्रा कर सकता है?
क्या भविष्य में समय यात्रा के लिए कोई टाइम मशीन बनाई जा सकती है? वैज्ञानिकों को काफी लंबे से समय यात्रा की अवधारणा रोमांचित करती आ रही है। मशहूर वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने सन 1905 में एक सिद्धांत दिया था, जिसका नाम सापेक्षतावाद है, जिसमें उन्होंने बताया था कि ब्रह्मांड में टाइम और स्पेस चादर के रूप में एक-दूसरे से जुड़े हैं।
अल्बर्ट आइंस्टीन के सिद्धांत के मुताबिक, गुरुत्वाकर्षण बल के प्रभाव की वजह से यह चादर नीचे की तरफ मुड़ती है जिससे रेखा में बदलाव नजर आता है। वर्तमान समय के वैज्ञानिकों ने इसी सिद्धांत के आधार पर समय यात्रा करने के कई तरीकों की खोज की है, जिनका इस्तेमाल करके समय यात्रा की जा सकती है।