द टाइम मशीन, टाइमलाइन, ऐज ऑफ टोमारो जैसी हॉलीवुड की कई फिल्में आपने भी जरूर देखी होंगी जो टाइम ट्रैवेल पर आधारित हैं। टाइम ट्रैवेल यानी वर्तमान से पहले या वर्षों बाद की दुनिया का सफर। पर क्या ये असलियत में भी हो सकता है? क्या वास्तव में कोई व्यक्ति वर्षों बाद की दुनिया में जा सकता है? एक रिपोर्ट में इसी तरह के मामले का जिक्र मिलता है जिसमें शख्स का दावा है कि वो टाइम ट्रैवेल करके वापस आया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एडवर्ड नाम के शख्स का दावा है कि वह आज के वर्षों बाद की दुनिया को जी के वापस आया है। उसका दावा है कि उसने जो कुछ देखा और अनुभव किया है वो आज के तीन हजार साल के बाद की घटना है। दावे में कह रहा है उसने वर्ष 5000 में धरती कैसी होगी, यह देख लिया है, इतना ही नहीं अपनी बातों की प्रमाणित करने के लिए उसके पास फोटोज भी हैं। तो आइए जानते हैं कि साल 5000 में धरती कैसी होगी?