यह अनोखा सांप करीब 3 महीने का था, जिसकी लंबाई 40 सेंटीमीटर थी। वह खाना नहीं खा पा रहा था, जिसके कारण हफ्ते भर के भीतर ही उसकी मौत हो गई। कर्मचारियों के मुताबिक, तीनों आंखें एक ही सिर पर थीं, तीसरी आंख सिर के नीचे की तरफ थी। इसका नाम मोंटी रखा गया। मोंटी कार्पेट पायथन प्रजाति का सांप था, जो पूरे ऑस्ट्रेलिता में पाई जाती है। इस प्रजाति के सांप जहरीले नहीं होते हैं।