फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपकमिंग होंडा HR-V का मुकाबला मारुति S-Cross से, दोनों क्रॉसओवर एसयूवी में क्या है खास

Fri, 03 May 2019 02:05 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Honda HR-V White
होंडा अपनी कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर एसयूवी HR-V को भारत में लांच करने की तैयारी कर रहा है। इंटरनेशनल मार्केट में क्रॉसओवर HR-V पहले से ही उपलब्ध है। होंडा लाइनअप में HR-V एसयूवी होंडा BR-V और CR-V के बीच की एसयूवी होगी। वहीं इसका मुकाबला ह्यूंदै क्रेटा से तो है ही साथ ही क्रॉसओवर मॉडल्स से भी इसकी टक्कर होगी। इसका मुख्य मुकाबला मारुति सुजुकी की क्रॉसओवर एस-क्रॉस से होगा।
 
विज्ञापन

डाइमेंशन

2 of 4
Maruti Suzuki S-Cross
दोनों कारों के डाइमेंशन की बात करें, तो होंडा HR-V 4 मीटर की लंबाई 4295 एमएम, चौड़ाई 1770 एमएम और ऊंचाई 1605 एमएम है। वहीं इसके मुकाबले में एस-क्रॉस की लंबाई 4300 एमएम और ऊंचाई 1595 एमएम है। दोनों कारों की डाइमेंशन तकरीबन बराबर हैं।

वहीं अपने फ्रंट लुक के चलते HR-V का डिजाइन फ्रेश लगता है और ग्राहकों को लुभाने में होंडा को इसका फायदा मिल सकता है। खबरों के मुताबिक सिविक की तरह ही HR-V के भारतीय संस्करण और इंटरनेशनल संस्करण में कोई बदलाव नहीं होगा।     
 
विज्ञापन

इंजन स्पेसिफिकेशंस

3 of 4
Honda HR-V RS
मारुति एस-क्रॉस में 1.3 लीटर का डीजल इंजन आता है, जो 89 बीएचपी की पावर और 200 एनएम का टॉर्क देता है। एस-क्रॉस में माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम मिलता है, जिससे फ्यूल एफिशिअंसी बेहतर होती है। जिससे यह 24 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। जल्द ही एस-क्रॉस में 1.5 लीटर का डीजल इंजन और 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन लांच हो सकता है।        
 
होंडा HR-V की बात करें, तो इसमें 1.5 लीटर का i-VTEC पेट्रोल इंजन मिल सकता है। यह इंजन होंडा सिटी में भी आता है। वहीं खबरें है कि होंडा इस अपकमिंग एसयूवी में 1.8 लीटर का इंजन लांच कर सकती है, जो होंडा सिविक में मिलता है। HR-V का 1.5 लीटर का इंजन 129 बीएचपी की पावर देता है। जबकि 1.8 लीटर का 138 बीएचपी की पावर देता है। वहीं HR-V के डीजल वेरियंट में 1.6 लीटर का डीजल इंजन मिल सकता है, जो होंडा CR-V और सिविक में आता है।
 
विज्ञापन

होंडा HR-V और मारुति एस-क्रॉस के फीचर

4 of 4
Maruti Suzuki S-Cross SUV
भारतीय बाजार की जरूरत के मुताबिक होंडा अपनी अपकमिंग एसयूवी की कीमतें कम रख सकता है। वहीं इसके इंडियन संस्करण में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एलईडी हेडलैंप्स, एलईडी टेल लैंप्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रिअर एसी वेंट्स, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन इंजन के साथ पैडल शिफ्टर्स जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

वहीं मारुति एस-क्रॉस में गियर नॉब के साथ लेदर रेप्ड स्टीयरिंग व्हील, एलईडी डीआरएल के साथ ज्वेल इंस्पायर्ड फ्रंट हेडलैंप्स, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, क्रूज कंट्रोल, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स के साथ इंफोटेनमेंट सिस्टम, माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम, अलॉय व्हील्स जैसे कई फीचर मिलेंगे।    
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें