गर्भ में पल रहे बच्चे का लिंग परीक्षण करने के लिए आपने डॉक्टरों के पास तो लोगों को जाते तो देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी किसी को पहाड़ों के पास जाते देखा है।
विज्ञापन
2 of 5
भारत में एक ऐसी जगह हैं जहां पहाड़ गर्भ में पल रहे बच्चे का लिंग बता देता है। अरे! विश्वास नहीं हो रहा? तो पढ़िए आगे।
विज्ञापन
3 of 5
ऐसा होता है झारखंड के खुखरा गांव में। यहां एक पहाड़ी पर चांद का आकार बना हुआ हुआ है। लोग इसे चांद पहाड़ भी कहते हैं। गर्भस्थ शिशु के लिंग का पता लगाने के लिए गर्भवती महिलाओं को एक निश्चित दूरी से इस चांद को निशाना बनाकर पत्थर फेंकना होता है।
4 of 5
गांव वालों की मान्यता है कि अगर पत्थर चांद को छू देगा तो शिशु लड़का होगा। अगर पत्थर चांद नहीं छूता है तो गर्भ में पल रहा शिशु लड़की होगी।
एक तरफ जहां मोदी जी 'बेटी बचाने' की सलाह दे रहे हैं वहीं देश में चल रही ये कुरीतियां कब दूर होंगी पता नहीं। भई! क्या फर्क पड़ता है गर्भ में लड़का हो या लड़की। संतान तो वो आपकी ही है न।