रक्षिता के पिता रमेश कुमार ने बताया कि यो चमत्कार तब हुआ जब वो स्कॉटलैंड से भारत लौट रहे थे। 11 घंटे की हवाई यात्रा के दौरान बच्ची को खेलने के लिए उसकी मां कविता ने उसे एक किताब थमा दी थी जिसमें दुनिया के प्रमुख देशों एवं उनकी राजधानियों के नाम लिखे थे। रक्षिता ने उस यात्रा के दौरान उस किताब को याद कर लिया। अब वो बच्ची सिर्फ 5 मिनट में पूरी किताब सुना देती है।