Best Hair Transplant Offers: पहले की तुलना में आज के समय में लोगों के बालों का झड़ना काफी बढ़ गया है। काफी कम उम्र में ही लोगों को सफेद बाल और बाल झड़ने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, जिसके कई सारे कारण हैं। लेकिन एक बड़ा कारण ये भी है कि लोगों के पास अपने बालों का ख्याल रखने के लिए समय की कमी है। ऐसे में लोगों के पास हेयर ट्रांसप्लांट का ही रास्ता बचता है। यही कारण है कि बीते कुछ दिनों में हेयर ट्रांसप्लांट इंडस्ट्री भी तेजी से ग्रो कर रही है। हालांकि, इसके लिए लोगों को काफी भारी रकम अदा करनी पड़ती है। वहीं अलग-अलग देशो हेयर ट्रांसप्लांट कराने के रेट भी अलग-अलग ही तय होते हैं। इसके लिए लोगों को हजारों रुपये से लेकर लाखों रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं। ऐसे में कई देश हेयर ट्रांसप्लांट के लिए काफी ज्यादा जाने जाते हैं, जहां अफोर्डेबल प्राइस और बेस्ट वर्क किया जाता है।
विज्ञापन
2 of 7
बेस्ट हेयर ट्रांसप्लांट ऑफर
- फोटो : istock
ऐसे में हालिया आंकड़ों के मुताबिक तुर्की सबसे बेस्ट प्लेस साबित हो रहा है। रिपोर्ट की माने तो पिछले कुछ समय से हेयर ट्रांसप्लांट कराने के इच्छुक अधिकतर लोग तुर्की की ओर रुख करते नजर आए हैं, जहां विदेशों से भी अच्छी-खासी संख्या में लोग हेयर ट्रांसप्लांट कराने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
बेस्ट हेयर ट्रांसप्लांट ऑफर
- फोटो : istock
तुर्की में हेयर ट्रांसप्लांट कराने के लिए विदेशों से आने वालों लोगों की संख्या काफी अधिक है, जिसके पीछे का मुख्य कारण ये है कि यहां पर बेहद सस्ते में गंजे लोगों के सिर पर बाल लगाए जा रहे हैं। साथ ही इसे बेस्ट हेयर ट्रांसप्लांट प्रोसेस बताया जा रहा है।
4 of 7
बेस्ट हेयर ट्रांसप्लांट ऑफर
- फोटो : istock
एक क्लीनिक के मुताबिक, तुर्की में एक प्रतिष्ठित क्लिनिक में हेयर ट्रांसप्लांट कराने की प्रक्रिया में आपको औसतन डेढ़ लाख रुपये से साढ़े 6 लाख रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं। हालांकि, ये कीमत कई कारकों पर भी निर्भर करती है, जिससे इसकी कीमत बढ़ती या घटती है।
विज्ञापन
5 of 7
बेस्ट हेयर ट्रांसप्लांट ऑफर
- फोटो : istock
दरअसल, कितने Grafts की जरूरत है, किन तकनीकों और तरीकों का इस्तेमाल करना होगा, साथ ही सर्जन और उनकी टीम का अनुभवी क्या है। यह सभी चीजें हेयर ट्रांसप्लांट के खर्च को प्रभावित करती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूके समेत अधिकांश पश्चिमी यूरोपीय देशों में हेयर ट्रांसप्लांट की कीमत तुर्की के रेट से काफी अधिक है।
विज्ञापन
6 of 7
बेस्ट हेयर ट्रांसप्लांट ऑफर
- फोटो : istock
दरअसल, तुर्की में हेयर ट्रांसप्लांट के लिए इस्तांबुल सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। यहां के हेयर ट्रांसप्लांट क्लीनिक और सर्जन काफी अनुभवी और प्रशिक्षित हैं। यहां पर FUE यानी फॉलिक्युलर यूनिट एक्सट्रैक्शन सबसे अधिक इस्तेमाल की जाने वाली प्रक्रिया है।
इससे भी अच्छी बात ये है कि तुर्की में हेयर ट्रांसप्लांट कराने आने वालों को बढ़िया पैकेज ऑफर किया जाता है। जिनमें लोगों को एयरपोर्ट से रिसीव करना, लग्जरी होटल में ठहराना जैसी कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।